फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Teachers Day 2019 Manoj Bajpayee said Raghubir Yadav his acting Teacher

शिक्षक दिवस पर बोले मनोज बाजपेयी- “रघुवीर यादव ही मेरे असली अभिनय गुरु हैं”

Thu, 05 Sep 2019 07:10 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 05 Sep 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Teachers Day 2019 Manoj Bajpayee said Raghubir Yadav his acting Teacher
Manoj Bajpayee - फोटो : file photo

दो बार अपने दमदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके मनोज बाजपेयी की गिनती हिंदी सिनेमा के उन गिनती के कलाकारों में होती है जो तमाम शोहरत, दौलत और मोहब्बत पाने के बाद भी अपनी जमीन को नहीं भूले हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर देखकर अभिनय का शौक पालने वाले मनोज शुरू से नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी को अपना आदर्श मानते रहे हैं। लेकिन, शिक्षक दिवस पर उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में राज खोला उस अभिनेता के बारे में जिन्हें वह अपना गुरु मानते हैं।

विज्ञापन


मनोज बाजपेयी इन दिनों एक वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं जिसका नाम है द फैमिली मैन। उनका किरदार इसमें बनारस के श्रीकांत तिवारी का है जो मुंबई में अपने परिवार के साथ रहता है और एक खुफिया एजेंसी के लिए अंडर कवर एजेंट के तौर पर काम करता है। इस वेब सीरीज का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया। सिनेमा, शॉर्ट फिल्म्स और वेब सीरीज पर अमर उजाला से हुई लंबी बातचीत के दौरान जब बात उनके अभिनय के सबक की चली तो वह थोड़ा भावुक हो गए।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि अभिनय की पाठशाला में वह किसे अपना आदर्श या गुरु मानते हैं? मनोज बाजपेयी कहते हैं, ‘अभिनय आसान नहीं है। और अभिनय करते हुए कैसे खुद को एक किरदार से जोड़े रखना है वह मैंने रघुवीर यादव से सीखा है। हिंदी सिनेमा में उन जैसा दूसरा अभिनेता तलाशना मुश्किल है। उन्होंने हमें सिखाया कि कैसे सहज रहते हुए भी आप कठिन से कठिन किरदार निभा सकते हैं। एक अभिनेता के लिए किसी किरदार को जीना एक नई शख्सीयत को जीने जैसा होता है और रघुवीर भाई से मैंने बहुत कुछ सीखा है। यह आज के सिनेमा का दुर्भाग्य है कि इतने शानदार अभिनेता के साथ उसने कभी न्याय नहीं किया और इतना महान कलाकार हमारे बीच होते हुए भी उनकी कभी वैसी कद्र नहीं हो सकी जिसके वह हकदार हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सौंदर्या और विशगन के पासपोर्ट- रुपये हुए चोरी, रजनीकांत का नाम लेते ही ऐसे सुलझी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed