{"_id":"5bbf54a4bdec224fe6163ee4","slug":"tanushree-dutta-to-says-actress-daisy-shah-knows-everything","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनुश्री ने बयान में लिया सलमान खान की इस एक्ट्रेस का नाम, अब मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री ने बयान में लिया सलमान खान की इस एक्ट्रेस का नाम, अब मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta
बहुचर्चित नाना-तनुश्री विवाद में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। तनुश्री ने मुंबई पुलिस को दिए अपने रिकॉर्डेड बयान में सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह का नाम लेकर खलबली मचा दी है। ऐसे में मुंबई पुलिस डेजी शाह को समन भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन
बता दें कि कल (10 अक्टूबर) को तनुश्री दत्ता का बयान दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस ने मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, समी सिद्दीकी और राकेश सारंग पर आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस को दिए अपने बयान में तनुश्री दत्ता ने इस विवाद में सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह का भी नाम जोड़कर और भी ज्यादा सनसनी मचा दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' (2008) में डेजी शाह एक असिस्टेंट कोरियोग्राफर थीं और उन्होंने रिहर्सल के दौरान नाना पाटेकर को मुझे गलत तरीके से छूते हुए देखा था।
विज्ञापन
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस बहुत जल्द फिल्म 'रेस 3' की एक्ट्रेस डेजी शाह को समन जारी कर उनसे गहन पूछताछ कर इस विवादित मामले की तह तक पहुंचेगी। बता दें कि #MeToo कैंपेन के तहत अब तक विकास बहल, आलोक नाथ, रजत कपूर, विवेक अग्निहोत्री जैसे बॉलीवुड दिग्गज नप चुके हैं।