फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tanushree Dutta talked about Lord krishna hollywood after acusing nana patekar bollywood mafia

Tanushree Dutta: फीमेल जेम्स बॉन्ड... और तीन-चार मुल्कों की पुलिस... भगवान को याद कर क्या-क्या लिख गईं तनुश्री

Fri, 29 Jul 2022 07:24 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 29 Jul 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta talked about Lord krishna hollywood after acusing nana patekar bollywood mafia
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

मीटू...नाना पाटेकर...बॉलीवुड माफिया...सुशांत सिंह राजपूत मामले पर पोस्ट शेयर करने के कुछ घंटे बाद बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक और पोस्ट किया है। इस बार अभिनेत्री ने किसी का नाम न लेते हुए अपनी जान पर खतरा बताया है। अभिनेत्री ने पुलिस, दोस्त, वॉचमैन और हॉलीवुड का जिक्र करते हुए कई मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है। पढ़िए आखिरी तनुश्री दत्ता क्या कहना चाह रही हैं...  

विज्ञापन

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है मैं एक फीमेल जेम्स बॉन्ड हूं... देखो हमको भी कम-से-कम 3 से 4 मुल्कों की पुलिस तो फॉलो कर ही रही है....अब कल हो ना हो...तो मैंने सोचा रेड नेल्स ही करवा लेती हूं। अब लाइफ में किसी का मोह ही नहीं रहा...सब के सब खुदगर्ज और धोखेबाज निकले साले। दोस्त दोस्त नहीं रहे...वॉचमैन ने भी धोखा दे दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री आगे लिखती हैं, 'आपको सबसे मजेदार बात पता है? आगे चलकर मैं इन सब बातों को एक क्रेजी फेज के तौर पर याद करूंगी...तो....और हो सकता है तब तक मैं हॉलीवुड तक पहुंच जाऊं...क्या पता?' तनुश्री दत्ता ने भगवान को याद करते हुए लिखा, 'अब तुम्हारा ही सहारा है कृष्णा। हैशटैग हरे कृष्णा!'

विज्ञापन

इससे पहले वाली पोस्ट में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा था, 'अगर मुझे कभी कुछ होता है तो बता दें कि #मीटू आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील, सहयोगी और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार हैं! कौन है बॉलीवुड माफिया? वही लोग जिनके नाम एसएसआर मौत के मामले में बार-बार सामने आए। (ध्यान दें कि सभी के पास एक ही आपराधिक वकील है)।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed