Tanmay Bhat: तन्मय भट्ट का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, यूट्यूबर ने फैंस को किया सचेत
अकसर ही बॉलीवुड सेलिब्रिटी के ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबरें आती रहती हैं। अब इस लिस्ट में यूट्यूबर भी शामिल होने लगे हैं। हाल ही में फेमस यूट्यूबर, स्टैंडअप कॉमेडियन तन्मय भट्ट का ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तन्मय भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। ऐसे में उनके ट्विटर अकाउंट पर कोई मैसेज नजर आए, जिस पर उनकी तरफ से कुछ लिखा गया हो? तो उसे सच ना माना जाए। उस बात को अवॉयड किया जाए। आगे इंस्टाग्राम पोस्ट में तन्मय बताते हैं कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है।
अकाउंट वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं
तन्मय भट्ट ने अपने फैंस को यह भी बताया है कि वह कोशिश कर रहे हैं कि ट्विटर अकाउंट का एक्सेस उनके पास जल्द आ जाए। इसके लिए वह कोशिश कर रहे हैं, जरूरी बातों को फॉलो कर रहे हैं। पिछले दिनों भी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ था।
कॉमेडियन के तौर पर भी एक्टिव रहे
तन्मय भट्ट की बात की जाए तो वह इन दिनों यूट्यूब पर अपना व्लॉग चैनल, रिएक्शन चलाते हैं। कुछ साल पहले वह बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन भी एक्टिव रहे हैं। उनके साथ भी एक कॉमेडी शो, जोक्स को लेकर कंट्रोवर्सी हुई। इस कारण उनकी पूरी टीम बिखर गई थी, जो एआईबी नाम से जानी जाती थी।
समय रैना-रणवीर अल्लाहबादिया से कनेक्शन
पिछले दिनों समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर एक कंट्रोवर्सी हुई। समय के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर रणवीर ने एक अश्लील मजाक किया। जिसके बाद इन पर शिकायत दर्ज हुई। अभी ये मामला कोर्ट में है। समय और रणवीर के अच्छे दोस्त, तन्मय भट्ट भी हैं। समय के साथ वह कौन बनेगा करोड़पति शो में शामिल हुए थे।