{"_id":"607c24238fc36f38c14de699","slug":"tamil-actress-raiza-wilson-talks-about-her-wrong-skin-treatment-see-viral-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार धनुष की हीरोइन रायजा विलसन को स्किन ट्रीटमेंट कराना पड़ा भारी, चेहरे का हो गया बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार धनुष की हीरोइन रायजा विलसन को स्किन ट्रीटमेंट कराना पड़ा भारी, चेहरे का हो गया बुरा हाल
Sun, 18 Apr 2021 06:02 PM IST
शुभांगी गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 18 Apr 2021 06:02 PM IST
सार
- तमिल सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रायजा विलसन को स्किन ट्रीटमेंट कराना भारी पड़ गया है।
- जिसके चलते रायजा के आंखों पर काला धब्बा पड़ गया है और सूजन भी आ गई है।
- अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर डॉक्टर के खिलाफ एक तस्वीर साझा कर आवाज उठाई है।
विज्ञापन
रायजा विलसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिल सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रायजा विलसन इस बार अपनी सुंदरता को लेकर नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में आ गई हैं। फिल्मों में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली राइजा को इन दिनों एक सर्जरी बहुत महंगी पड़ गई है जिसके चलते उन्हें एक दाग से जूझना पड़ रहा है। रायजा ने अपने फैंस को इस घटना की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, टॉलीवुड राइजा विलसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक हैरान कर देने वाली फोटो शेयर की है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर एक काला धब्बा पड़ गया है, साथ ही उनकी एक साइड की आंख के बीच सूजन भी है। तस्वीर के साथ-साथ राइजा ने इस बात का भी खुलासा किया कि जिस डॉक्टर की वजह से यह सब हुआ, अब उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
रायजा ने तस्वीर के साथ लिखा, “मैं एक साधारण से फेशियल ट्रीटमेंट के लिए डॉ. भैरवी के क्लिनिक पर गई थी। उन्होंने मुझे उस प्रक्रिया के लिए मजबूर किया जिसकी मुझे जरूरत नहीं थी और अब इसका नतीजा देख लीजिए। इतना होने के बावजूद उन्होंने मुझसे मिलने और बात करने से भी मना कर दिया है। उनके स्टाफ का कहना है कि वह शहर से बाहर हैं।”
विज्ञापन
गौरतलब है कि रायजा ने 2017 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। वह पहली बार साउथ की सुपरहिट मूवी VIP-2 में एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में धनुष मुख्य भूमिका में नजर आए थे और रायजा ने काजोल के किरदार वसुंधरा परमेश्वर की पीए की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो बिग बॉस तमिल के पहले सीजन में भी भाग ले चुकी हैं। बतौर मेन लीड एक्ट्रेस उन्हें फिल्म प्यार प्रेमा काधाल से पहचान मिली। जिसके लिए राइजा को सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।