तमन्ना भाटिया ने रोबोट संग की रैंप वॉक, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर; देखें वायरल वीडियो
Tamannaah Bhatia Ramp Walk: तमन्ना भाटिया का एक रैंप वॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह रोबोट्स के साथ रैंप वॉक करती दिखीं। तमन्ना भाटिया का लुक देख फैंस भी कायल हो गए हैं।
विस्तार
हाल ही में तमन्ना भाटिया फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लिए शोस्टॉपर बनीं। एक्ट्रेस का रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस रैंप वॉक में ब्यूटी और ऑटिफिशियल इंटेलीजेंस का संगम देखने को मिला है। फैंस को भी तमन्ना भाटिया का अंदाज पसंद आया।
ब्लैक ड्रेस में तमन्ना ने दिखाया जलवा
तमन्ना भाटिया ने ब्लैक वेस्टर्न आउटफिट में रैंप वॉक की। इस ड्रेस के स्लिट्स शोल्डर से एक्ट्रेस का लुक काफी यूनीक बन गया है। तमन्ना ने इस ड्रेस के साथ मेकअप भी काफी कम किया है, उनका नेचुरल लुक पूरी तरह से हाइलाइट हो रहा है।
View this post on Instagram
शाहिर कपूर भी रैंप वॉक करते नजर आए
तमन्ना भाटिया के अलावा फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लिए शाहिद कपूर ने भी रैंप वॉक किया। वह ब्लैक और ब्लू कलर वाले सूट में नजर आए। शाहिद का लुक भी सोशल मीडिया यूजर्स, फैंस को पसंद आया है।
View this post on Instagram