फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tabla player Pandit Anindya Chatterjee has declined to receive the Padma Shri honour

Anindya Chatterjee decline Padma honour: प्रख्यात तबला वादक पंडित अनिंद्य चटर्जी का पद्मश्री सम्मान लेने से इनकार, बताई ये वजह

Wed, 26 Jan 2022 04:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 26 Jan 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
tabla player Pandit Anindya Chatterjee has declined to receive the Padma Shri honour
Anindya Chatterjee, sandhya mukherjee - फोटो : सोशल मीडिया

प्रख्यात तबला वादक पंडित अनिंद्य चटर्जी ने पद्मश्री सम्मान लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे अपने करियर के इस चरण पर पद्मश्री पुरस्कार स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैंने विनम्रता से पद्मश्री सम्मान लेने से इनकार कर दिया। आपका धन्यवाद, लेकिन मैं अपने करियर के इस चरण पर पद्मश्री पुरस्कार स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं उस चरण से आगे निकल गया हूं।’

विज्ञापन


चटर्जी को 2002 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया था। अनिंद्य चटर्जी ने कहा कि यदि उन्हें यह पुरस्कार 10 साल पहले दिया जाता, तो वह उसे स्वीकार करते।
विज्ञापन


पद्मश्री एक जूनियर कलाकार के लिए अधिक योग्य
अनिंद्य चटर्जी बंगाल के जीवंत संगीत जगत के दूसरे ऐसे व्यक्ति है, जिन्होंने पुरस्कार स्वीकार करने से इनकार किया है। इससे पहले दिग्गज गायिका संध्या मुखर्जी उर्फ संध्या मुखोपाध्याय को भी पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, लेकिन उन्होंने यह सम्मान लेने से मना कर दिया। उनका कहना है कि पद्मश्री एक जूनियर कलाकार के लिए अधिक योग्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है।


इसके अलावा पद्म भूषण के लिए जिन 17 नामों का एलान हुआ है, उनमें दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed