TMKOC: असित मोदी ने किया नई दयाबेन को शो में लाने का वादा, पूर्व कलाकारों के आरोपों और विवाद पर भी तोड़ी चुप्पी
TMKOC Show'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी ने शो के पूर्व कलाकारों द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही उन्होंने नई दयाबेन को कास्ट करने का वादा भी किया।
विस्तार
लोकप्रिय कॉमेडी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने इस प्रिय शो से जुड़े कई विवादों के बारे में बात की। यह सिटकॉम 17 वर्षों से भारतीय टेलीविजन पर छाया हुआ है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में गंभीर आरोपों से घिरा हुआ है। सेट पर दुर्व्यवहार से लेकर बकाया भुगतान न करने तक, कई पूर्व कलाकारों ने शो के खिलाफ आरोप लगाए हैं।
दयाबेन की वापसी पर तोड़ी चुप्पी
अब हाल हीमें स्क्रीन के साथ एक साक्षात्कार में असित मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की सफलता के बारे में बात की और दिशा वकानी के रिप्लेसमेंट पर अपनी चुप्पी तोड़ी। दयाबेन की वापसी पर बात करते हुए मोदी ने कहा, 'शो की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। लोग शिकायत करते हैं कि दया भाभी के जाने के बाद से उन्हें शो पसंद नहीं आ रहा है और मैं भी इससे सहमत हूं।'
जल्द दयाबेन को वापस लाने का किया वादा
असित ने आगे कहा, 'मैं जल्द ही दया भाभी को वापस लाऊंगा। लेखकों और अभिनेताओं की पूरी टीम दया भाभी की कमी को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही है। दया भाभी जल्द ही वापस आएंगी। हम केवल प्रार्थना कर सकते हैं कि दिशा वकानी वापस आ जाएं। उनके पास पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं।'
Salman Khan: ‘सिकंदर’ के कलेक्शन की टेंशन से दूर ये काम करते दिखे सलमान खान, फैंस देखकर होंगे खुश
कुछ लोगों को किया शॉर्टलिस्ट
मोदी ने आगे कहा, 'मैंने इस भूमिका के लिए कुछ लोगों को चुना है और आप जल्द ही उन्हें जान जाएंगे। उन्हें (दिशा वकानी) गए हुए पांच साल हो गए हैं और हम आज भी उन्हें याद करते हैं। वह अपने साथी कलाकारों के साथ-साथ क्रू के प्रति भी बहुत ख्याल रखती थीं। हमारा लक्ष्य दिशा वकानी जैसा ही कोई व्यक्ति ढूंढना है।'
Ajith Kumar: गुड बैड अग्ली के अलावा देखिए अजित कुमार की यह पांच मास-एक्शन फिल्में, घूम जाएगा दिमाग
पूर्व कलाकारों के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
असित मोदी ने पूर्व कलाकारों के आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वह पूर्व कलाकारों द्वारा लगाए गए विभिन्न आरोपों से निराश हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि यह जीवन का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा, 'जो अभिनेता चले गए हैं, वे मेरे खिलाफ बातें कह रहे हैं। यह ठीक है। मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। उन्होंने मेरे शो पर काम किया है और तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सफलता में उनकी भूमिका है। भले ही मैंने इसका नेतृत्व किया, लेकिन सभी के प्रयासों के कारण यह शो लोकप्रिय हुआ।'
लोगों को माफ कर देते हैं असित
निर्माता ने आगे कहा, 'मुझे बुरा लगता है, लेकिन मैं उन्हें माफ कर देता हूं, क्योंकि अगर मेरे दिल में कोई द्वेष रहेगा तो मैं खुश नहीं रहूंगा और लोगों को हंसा नहीं पाऊंगा। जब कोई शो लोकप्रिय होता है तो यह पूरी टीम का प्रयास होता है। वे सभी बहुत मेहनत करते हैं। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।'