फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   taapsee pannu says she was told to call big stars so they would invite her to parties

Taapsee pannu: जब इंडस्ट्री में नई थीं तापसी, तो उनसे क्या करने को कहा जाता था, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा

Sun, 10 Mar 2024 04:53 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 04:53 PM IST
सार

यह वह समय था जब तापसी बाॅलीवुड में नई-नई आई थीं। ऐसे में उन्होंने किसी की भी गलत सलाह को नहीं माना, बेशक इसकी बजाय उन्होंने सफलता पाने का कठिन रास्ता चुना।

विज्ञापन
taapsee pannu says she was told to call big stars so they would invite her to parties
Taapsee Pannu - फोटो : instagram

विस्तार

तापसी पन्नू बाॅलीवुड और साउथ की एक नामी अभिनेत्री हैं। वह अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। जब भी किसी बात पर अपनी राय रखनी हो, तो वह जरा भी हिचकती नहीं, न ही दूसरों की बातों से प्रभावित होती हैं। हाल ही में उन्होंने बाॅलीवुड में अपने शुरुआती दौर के बारे में कुछ खुलासे किए।

विज्ञापन


जब इंडस्ट्री में नई थीं तापसी
यह वह समय था जब तापसी बाॅलीवुड में नई-नई आई थीं। ऐसे में उन्होंने किसी की भी गलत सलाह को नहीं माना, बेशक इसकी बजाय उन्होंने सफलता पाने का कठिन रास्ता चुना। तापसी अक्सर बड़े बाॅलीवुड इवेंट्स से नदारद रहती हैं। हाल ही में आयोजित अंबानियों की जामनगर स्थित बड़ी ग्रैंड पार्टी में भी नजर नहीं आईं। जब उनसे इस तरह के इवेंट्स में हिस्सा न लेने की वजह पूछी, तो उन्हें मुंबई नगरी के अपने शुरुआती दिन याद आ गए। ये वो दिन थे जब वह काम पाने के लिए यहां संघर्ष कर रही थीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  तारा के ग्लैमर ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
विज्ञापन
विज्ञापन


देर तक पार्टी करना पसंद नहीं
इन दिनों को याद कर तापसी बताती हैं,‘उस समय कुछ लोगों ने मुझे सलाह दी कि तुम बाॅलीवुड के बड़े एक्टर्स और डायरेक्टर्स को मेसेज भेजा करो। ऐसा करने से उनकी नजर में रहोगे और वे तुम्हें अपनी पार्टी में आने का न्योता देंगे। मुझे लगा कि मैं उस तरह की नहीं हूं। मैं सुबह जल्दी उठती हूं, तो रात के दस बजे के बाद मुझे कहीं रुकना ठीक नहीं लगता। ना मैं पीती हूं और न ही मैं धूम्रपान करती हूं, तो मैं वहां क्या करूंगी। मैं सिर्फ अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकती हूं, जहां मैं उनके साथ खा सकती हूं और चैन से डांस कर सकती हूं।’

यह भी पढ़ें:  जाह्नवी ने हॉट साड़ी लुक में फैंस पर गिराईं बिजलियां

बाॅलीवुड कैंप में जगह बनाने का मौका
हालांकि, तापसी मानती हैं कि अगर आप पार्टीज में जाते हैं, तो बाॅलीवुड कैंप में कहीं न कहीं आपको जगह बनाने के लिए एक मौका मिल जाता है। वह बताती हैं,‘यह एक तरीका है जिससे आपकी एंट्री बाॅलीवुड कैंप में आसानी से हो सकती है, लेकिन यहां तक पहुंचने की जो प्रक्रिया है मतलब रात 10 बजे के बाद पार्टी करना वगैरह.. यह मेरे बस की बात नहीं है। इसकी बजाय मैं कठिन रास्ता चुनना पसंद करूंगी, जिसमें आपको खूब अच्छा काम करने को मिले।’ तापसी कहती हैं कि उन्हें अपने साथ की हीरोइनों से भी प्रेरणा मिलती है। जिस तरह प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने अपने करियर को संभाला है, वह काबिले तारीफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed