फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taapsee Pannu Says I Only Listen To My Instinct Before Signing Any Movie I Do not Want To Do A Movie For Money

‘मैं सिर्फ पैसों के लिए नहीं करती कोई फिल्म’, तापसी पन्नू ने बताया कैसे करती हैं फिल्मों का चयन

Wed, 07 Jan 2026 03:29 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 07 Jan 2026 03:29 PM IST
सार

Taapsee Pannu On Career Journey: अभिनेत्री तापसी पन्नू का मानना है कि वो कोई ऐसी फिल्म नहीं करती हैं, जो सिर्फ उनके बैंक का बैलेंस बढ़ाए। एक्ट्रेस ने बताया फिल्म चुनने से पहले किस बात पर देती हैं ध्यान…

विज्ञापन
Taapsee Pannu Says I Only Listen To My Instinct Before Signing Any Movie I Do not Want To Do A Movie For Money
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee

विस्तार

अभिनेत्री तापसी पन्नू अभिनय के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी पहचानी जाती हैं। वो अक्सर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती रहती हैं। अब तापसी पन्नू ने अपने करियर को लेकर बात की और बताया कि कैसे कई फ्लॉप के बाद उन्हें अपने करियर की राह मिली। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि कोई फिल्म चुनते वक्त उनके लिए क्या बात सबसे मायने रखती है।

विज्ञापन

दर्शकों से जुड़ने वाली फिल्में करना है पसंद
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान तापसी पन्नू ने लगातार फ्लॉप फिल्मों और दिल टूटने के बाद अपनी असली पहचान की खोज के बारे में खुलकर बात की। तापसी ने कहा कि मुझे अपनी असली पहचान पाने के लिए लगातार कई फ्लॉप फिल्मों और दिल तोड़ने वाले अनुभवों से गुजरना पड़ा। मुझे एहसास हुआ कि मैं उन फिल्मों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करती हूं, जिनमें मेरा दिल और दिमाग पूरी तरह से उस चीज से जुड़ा होता है जिसे मैं पेश कर रही हूं। उस प्रोजेक्ट का दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव होता है। इसलिए अब मैं सिर्फ अपनी अंतरात्मा की सुनती हूं। मैं शायद उन प्रोजेक्ट्स को नहीं चुनती जो मेरे बैंक खाते को बढ़ाएं, बल्कि उन प्रोजेक्ट्स को चुनती हूं जो मेरी आर्टिस्टिक क्षमता को निखारें। एक ऐसा नया रास्ता बनाएं जिस पर ज्यादा लोग नहीं चलते।

विज्ञापन

अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करती हैं तापसी
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने कुछ ऐसे प्रोजेक्ट और भूमिकाएं चुनीं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं। हालांकि, तापसी द्वारा लिए गए कुछ अलग तरह के काम और किरदारों ने उन्हें सफलता दिलाई। तब से वह पारंपरिक फॉर्मूले की परवाह किए बिना अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करती हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अपना खुद का एल्गोरिदम बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘मेरी पूरी दुनिया…’, जन्मदिन पर करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा पर लुटाया प्यार; साझा की अनदेखी तस्वीर

तापसी पन्नू का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म ‘खेल खेल में’ नजर आई थीं। यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म थी। इसके बाद अब उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में 'वो लड़की है कहां?', 'गांधारी' और ‘दुर्गा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वो ‘दुर्गा’ की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed