फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   T Series Removes Atif Aslam Song Kinna Sona From Their Youtube Channel After MNS protests

'मनसे' की धमकी के आगे झुकी म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज, यूट्यूब चैनल से हटाया इस पाकिस्तानी गायक का गाना

Wed, 24 Jun 2020 06:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 24 Jun 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
T Series Removes Atif Aslam Song Kinna Sona From Their Youtube Channel After MNS protests
आतिफ असलम - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की तरफ से मिली धमकी के बाद टी-सीरीज ने वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के अपने चैनल से पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का गाना 'किन्ना सोणा' हटा दिया है। इतना ही नहीं, म्यूजिक लेबल की तरफ से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को एक पत्र लिखकर माफी भी मांगी है। इसके साथ ही यह वादा भी किया है कि वह भविष्य में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन


मनसे की चित्रपट सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने कुछ ही समय पहले टी-सीरीज को धमकी देते हुए कहा था कि अगर उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से आतिफ असलम का गाना नहीं हटाया तो टी-सीरीज को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अमेय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, 'टी-सीरीज के भूषण कुमार ने पाकिस्तान के थर्ड ग्रेड सिंगर आतिफ असलम का गाना रिलीज किया है जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। आतिफ असलम ने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर भारत विरोधी बातें लिखी थीं, इसके बावजूद आतिफ असलम का गाना लॉन्च कर क्या आप देश को चिड़ा रहे हैं? अगर वह वीडियो नहीं हटाया गया तो टी-सीरीज की आने वाली फिल्में रिलीज नहीं होंगी।'

विज्ञापन

T Series Removes Atif Aslam Song Kinna Sona From Their Youtube Channel After MNS protests
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे - फोटो : Facebook

अमेय के इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल से इस गीत को निकाल कर बाहर कर दिया है। साथ ही मनसे प्रमुख राज ठाकरे को एक पत्र लिखा गया है जिसमें वीडियो हटाने के साथ टी-सीरीज ने माफी भी मांगी है। पत्र में लिखा गया है, 'एक कर्मचारी की गलती से आतिफ असलम का गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। इसके लिए हम आपसे माफी मांगते हैं। इस वीडियो को अब हटा दिया गया है। इस गाने का प्रचार किसी भी तरह से टी-सीरीज के प्लेटफॉर्म पर नहीं होगा। साथ ही भविष्य में किसी पाकिस्तानी कलाकार को किसी भी तरीके से सहायता नहीं दी जाएगी।'

टी-सीरीज ने जब से फिल्म 'मरजावां' के इस गीत को आतिफ असलम की आवाज में अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया था, उसी के साथ से ही सोशल मीडिया पर इस गीत को प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग शुरू हो गई थी। सोशल मीडिया पर उपजी इस मांग के चलते ही मनसे भी हरकत में आई और उसने टी-सीरीज के कर्ता-धर्ता भूषण कुमार को भविष्य में कोई भी फिल्म रिलीज न होने देने की धमकी दे डाली। यह उसी का परिणाम है जब टी-सीरीज को अपने प्लेटफॉर्म से यह गीत हटाना पड़ गया है।

पढ़ें: इस तरह के इंसान थे सुशांत सिंह राजपूत, ऐसे शुरू किया अभिनेता बनने का सफर, जानिए उनके करीबियों ने क्या कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed