फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   T Series Announces its New Song Tu Yaad Aaya With Singer Adnan Sami

पद्मश्री पुरस्कार ने अदनान के करियर को दिया जीवनदान, टी-सीरीज ने किया नए गाने 'तू याद आया' का एलान

Fri, 07 Feb 2020 02:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 07 Feb 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
T Series Announces its New Song Tu Yaad Aaya With Singer Adnan Sami
adnan sami to pakistan fan
हिंदी सिनेजगत और संगीत उद्योग में अरसे से हाशिये पर पड़े गायक अदनान सामी को भारत सरकार से मिले पद्मश्री सम्मान ने उनके करियर को भी पुनर्जीवित कर दिया है। देश की नंबर एक म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने उनका नया गाना रिलीज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस बारे में अदनान कहते हैं, 'मैंने खुद को काफी समय तक आराम दिया। हाल ही में जब पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई तब से ही मैं बहुत ही आनंदित महसूस कर रहा हूं। टी-सीरीज और मेरा बहुत पुराना और प्यारा रिश्ता पिछले  20 वर्षों से चल रहा है। हम कुछ समय से एक साथ काम करने के लिए बातचीत करते रहे हैं। मैंने भी महसूस किया कि अब आराम बहुत हो गया। मैं उन लोगों का अहसान मानता हूं जिन्होंने मुझे बहुत कुछ दिया और वापस लौटाने के लिए मौका दिया। अपने नए गाने 'तू याद आया' के जरिए मैं उन  लोगों को स्नेह और प्यार के साथ धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे इतने वर्षों तक आशीर्वाद दिया।'
विज्ञापन


अदनान के कम बैक गाने के बारे में टी-सीरीज के सीएमडी भूषण कुमार कहते हैं, 'अदनान हमारी इंडस्ट्री में सबसे अच्छी प्रतिभाओं में से एक हैं। तू याद आया एक मनभावन सुरीला गाना है जिसमें लोगों को ताजगी का एहसास होगा। अदनान के साथ हम एक बार फिर से वापस आ रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हम एक साथ कई और योजनाओं पर भी काम करेंगे।' तू याद आया में अदनान के साथ मशहूर अभिनेत्री अदा शर्मा नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed