फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swara Bhasker Fahad wedding Sadhvi Prachi Slams Actress For marrying inter religion Said will come in 35 piece

Swara Bhasker: स्वरा-फहाद की शादी पर साध्वी प्राची ने दिया रिएक्शन, बोलीं- श्रद्धा की तरह होंगे 35 टुकड़े

Tue, 21 Feb 2023 04:05 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 04:05 PM IST
सार

स्वरा भास्कर की फहाद के साथ शादी के बाद बीजेपी लीडर साध्वी प्राची ने कहा कि वह जल्द ही तलाक लेंगी या फिर श्रद्धा की तरह 35 टुकड़ों में मिलेंगी।

विज्ञापन
Swara Bhasker Fahad wedding Sadhvi Prachi Slams Actress For marrying inter religion Said will come in 35 piece
Swara Bhasker - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। इस कोर्ट मैरिज के बाद से स्वरा ज्यादातर लोगों के निशाने पर हैं, जिसका कारण उनकी इंटर रिलीजन शादी है। इंटर रिलीजन शादी के चलते हाल ही में बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने स्वरा भास्कर पर निशाना साधा। उन्होंने स्वरा को लेकर कहा कि वह जल्द ही घर वापस आएंगी या फिर उनका हाल भी वही होगा, जो श्रद्धा का हुआ था। वह या तो सूटकेस में मिलेंगी या फ्रिज में। 

विज्ञापन


साध्वी प्राची बोलीं- जल्द होगा स्वरा का तलाक

बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने स्वरा भास्कर पर निशाना साधा, जिन्होंने धर्म परिवर्तन करके दूसरे मजहब में शादी की है। साध्वी प्राची ने कहा कि स्वरा पहले से ही काफी अलग थीं। उसने जो शादी की है, उसके बाद उसे श्रद्धा का वह फ्रिज याद रखना चाहि, जिसके 35 टुकड़े किए गए थे। हाल ही में एक और बच्ची निक्की के साथ भी कुछ इसी तरह की घटना हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि चलिए कोई बात नहीं, लड़कियां अक्सर भटक जाती हैं, लेकिन इससे काफी दुख होता है। इस तरह से लड़कियां या तो किसी सूटकेस में मिलती हैं या फिर किसी बोरे में या फ्रिज में पाई जाती हैं। इसके बाद उनके 35 टुकड़े मिलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्वरा भास्कर की भी सूचना जल्द ही आएगी। उनके तलाक की खबर भी जल्द आएगी। 
विज्ञापन


खूबसूरती में प्रियंका चोपड़ा को मात देती हैं जेठानी 'सांसा'
विज्ञापन
विज्ञापन


फहाद संग स्वरा ने की कोर्ट मैरिज
साध्वी प्राची की इस बात पर फिलहाल स्वरा भास्कर का कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि स्वरा मार्च में ग्रैंड वैडिंग करने जा रही हैं। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। स्वरा ने फहाद संग कोर्ट मैरिज की थी। उस दौरान उन्होंने अपनी मां की लाल रंग की साड़ी और ज्वैलरी पहनी थी। 

Faraaz: हंसल मेहता की 'फराज' पर बांग्लादेश में बैन, ढाका टेरर अटैक पर बनी फिल्म के लिए हाईकोर्ट का सख्त आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed