Swara Bhasker: शादी के बाद अब दिल्ली में रिसेप्शन देने को तैयार हैं स्वरा-फहाद, सामने आया इनविटेशन कार्ड
स्वरा और फहाद एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने अपनी शादी बड़े धूमधाम से की है, जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में, स्वरा के पिता उदय भास्कर ने अपनी बेटी और दामाद के वेडिंग रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में चल रही हैं। स्वरा ने कानूनी रूप से समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी रचा ली थी। अब पूरी दुनिया के सामने उन्होंने एक बार फिर उनसे शादी की हैं। स्वरा सोशल मीडिया पर लगातार अपने प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें अपने फैंस संग साझा कर रही हैं। दोनों की शादी हो चुकी है और अब ह दोनों अपने ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अब हाल ही में, दोनों के वेडिंग रिसेप्शन के कार्ड की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पिता ने शेयर किया रिसेप्शन कार्ड
स्वरा और फहाद एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने अपनी शादी बड़े धूमधाम से की है, जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में, स्वरा के पिता उदय भास्कर ने अपनी बेटी और दामाद के वेडिंग रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है और उन्हें फैंस को अपनी बेटी की खुशियों में आने का निमंत्रण दिया है।
A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)
राजनीतिक जगत के लोग बतौर मेहमान रिसेप्शन में आएंगे नजर
उदय भास्कर द्वारा शेयर किए गए कार्ड में दिन, जगह और वेन्यू तक का जिक्र नजर आ रहा हैं। आपको बता दें कि यह रिसेप्शन दिल्ली के एयरफोर्स ऑडिटोरियम होगा, जिसमें परिवार के अलावा, खास दोस्त और कुछ बॉलीवुड हस्तियां भी शिरकत करने वाली हैं। बता दें कि स्वरा के शौहर फहाद समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं तो ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस रिसेप्शन में राजनीतिक जगत के लोग बतौर मेहमान यहां पहुंचेंगे।
Bhumi Pednekar : रत्ना पाठक के 'दल' वाले बयान पर भूमि पेडनेकर का पलटवार, बोलीं- 'यह हर व्यक्ति पर निर्भर'
बरेली में भी देंगी रिसेप्शन
यही नहीं,दिल्ली में होने जा रहे स्वरा के इस रिसेप्शन को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अभी स्वरा ने अपने ड्रेस और मेकअप का खुलासा नहीं किया है। सोशल मीडिया पर एक छोटा सा अपडेट पाकर भी फैंस के मन में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है। स्वरा का रिसेप्शन सात बजे से शुरू होने वाला है। इसके अलावा स्वरा 19 मार्च में बरेली में रिसेप्शन देने वाली हैं।