{"_id":"5bc419cfbdec2269c41f3dba","slug":"sussanne-khan-on-social-media-misuse-me-too-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo पर बोलीं ऋतिक रोशन की पत्नी, कहा- 'सोशल मीडिया का किया जा रहा गलत इस्तेमाल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo पर बोलीं ऋतिक रोशन की पत्नी, कहा- 'सोशल मीडिया का किया जा रहा गलत इस्तेमाल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
सुजैन खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म सुपर 30 के डायरेक्टर विकास बहल पर #MeToo मूवमेंट के तहत यौन शोषण का आरोप लगा है। इसके बाद माना जा रहा है ऋतिक की इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। मामला तूल पकड़ने के बाद ऋतिक ने कहा कि अगर कोई वाकई दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। वहीं इस मामले में कंगना रनौत ने भी विकास बहल के खिलाफ बोला था कि फिल्म के सेट पर उनका व्यवहार अजीब होता है। वो जबरन करीब आने की कोशिश करते थे।
विज्ञापन
अब #MeToo मामले में ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान ने कहा कि 'लोगों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल सही रूप में करना चाहिए। मैं इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन मुझे लगता है कि बहुत से आरोप झूठे हैं। सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना चाहिए। बिना किसी सबूत के आधार पर ऐसे किसी पर आरोप नहीं लगा सकते।'
विज्ञापन
बता दें कि ऋतिक रोशन की सुपर 30 अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसी दिन कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका भी रिलीज होगी। इससे पहले खबर थी कि विकास को इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। यही नहीं फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने फिल्म के क्रेडिट से उनका नाम हटा दिया है हालांकि अभी तक सुपर 30 को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन