Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर बताया सेहत का हाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता सुबीर सेन को लेकर लिखा है। साथ ही उन्होंने बताया कि बीते दिनों उन्हें हार्ट अटैक आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं, उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने अपने पिता के सुबीर सेन को लेकर कुछ बातें लिखी हैं। साथ ही इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि बीते दिनों उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसको लेकर उन्होंने जानकारी साझा करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया है।
पिता की बातों को एक्ट्रेस ने किया याद
दरअसल, सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने सबसे पहले अपने पिता की उन बातों के बारे में लिखा है, जिसमें वह एक्ट्रेस का हौसला बढ़ा रहे हैं। सुष्मिता ने लिखा-अपने दिल को खुश और साहसी रखें, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यह आपके साथ खड़ा होगा। (मेरे पिता सुबीर सेन के समझदार शब्द)। पिता की कही हुई बातें के बाद उन्होंने बीते दिनों हार्ट अटैक की जानकारी भी साझा की थी।
Secrets of Love: इस दिन होगा रवि किशन का ओशो अवतार, सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
सुष्मिता ने किया सभी का शुक्रिया अदा
हार्ट अटैक की जानकारी साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। एंजियोप्लास्टी हुई है, स्टेंट लगा है और सबसे जरूरी बात मेरे दिल के रोग के विशेषज्ञ ने बताया है कि मेरा दिल बड़ा है। उन्होंने आगे लिखा-बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता और तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। ऐसा किसी अन्य पोस्ट में करेंगे। यह पोस्ट सिर्फ आपको(मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी देने के लिए है कि सब ठीक है और मैं फिर से जिंदगी जीने के लिए तैयार हूं। आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया।
Pop Kaun teaser: सौरभ शुक्ला-जॉनी लीवर ने रिक्रिएट किया 'पठान' का सीन, कपिल शर्मा का उड़ाया मजाक!
View this post on Instagram
फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआ
सुष्मिता के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा चिंतित हो गए थे। पोस्ट पर ज्यादातर यूजर्स उनकी तबीयत के बारे में पूछते हुए नजर आ रहे थे। एक यूजर ने लिखा- आप अपना ध्यान रखें। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा-खुशी है कि आप ठीक हैं, उम्मीद करते हैं कि आप जल्द ही पूरी तरह से सेहतमंद हो जाएंगी। वहीं, इंडस्ट्री के लोगों ने भी सुष्मिता सेन को जल्द ठीक होने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस 47 साल की उम्र में भी अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखती हैं। वह अक्सर एक्सरसाइज करते हुए नजर आती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से संबंधित फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
भंसाली से लेकर राजामौली तक ये हैं बॉलीवुड के हिट डायरेक्टर्स