फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput tops the list of Times Most Desirable Man, See top 10 List

भावुक क्षण: सुशांत सिंह राजपूत बने 'द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑफ 2020', देखें पूरी सूची

Sat, 05 Jun 2021 04:22 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 05 Jun 2021 04:22 PM IST
सार

द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑफ 2020 की सूची सामने आ गई है। इस साल टॉप पर सुशांत सिंह राजपूत का नाम है। कुल 50 लोगों की इस लिस्ट में कुछ नए नाम भी शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput tops the list of Times Most Desirable Man, See top 10 List
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द टाइम्स हर साल 50 सबसे डिजायरेबल मैन की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में अलग-अलग फील्ड के 40 साल से कम सबसे हैंडसम और चार्मिंग व्यक्तियों का चुनाव किया जाता है। साल 2020 की लिस्ट में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जगह बनाई है। यह रैंकिंग ऑनलाइन वोट्स और इंटरनल जूरी के निर्णय के आधार पर तैयार की जाती है।

विज्ञापन


बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ दार्शनिक भी थे सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल 14 जून को निधन हो गया था। सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही एक दार्शनिक भी थे। सुशांत की ऐस्ट्रॉनमी और ऐस्ट्रोफिजिक्स में काफी दिलचस्पी थी। साथ ही वह अलग विषयों की किताबें भी पढ़ते थे। साइंस में रुचि होने के कारण वह अमेरिका में नासा और यूरोपियन न्यूक्लियर रिसर्च लैब सर्न का भी दौरा कर चुके थे।
विज्ञापन


ये हैं टॉप 10 मोस्ट डिजायरेबल मैन
द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट में टॉप 10 में सुशांत सिंह राजपूत के बाद विजय देवरकोंडा, आदित्य रॉय कपूर, विकी कौशल, दुलकर सलमान, विराट कोहली, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, गुरफतेह सिंह पीरजादा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम शामिल हैं। अन्य नामों में सिद्धार्थ शुक्ला, कार्तिक आर्यन और रणबीर कपूर जैसे सिलेब्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट में इस साल इश्वाक सिंह, पवेल गुलाटी, अली गोनी, अरमान मलिक, प्रतीक बब्बर, अक्षय ओबेरॉय, वत्सल सेठ, शाहीर शेख, रोहित सराफ, शुभमन गिल, निशांत मलकानी, यश दासगुप्ता, नील भट्ट और अविनाश तिवारी नई एंट्री के तौर पर सामने आए हैं।

टॉप 50 की इस लिस्ट के अलावा एक फॉरएवर डिजायरेबल मेन की अलग लिस्ट निकाली जाती है। इस लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, ऋतिक रोशन और महेश बाबू के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed