फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti wants Safety for roopkumar shah who claims actor was murdered

Sushant Singh Rajput: सुशांत की बहन ने लगाई CBI जांच की गुहार, कूपर हॉस्पिटल के कर्मचारी के लिए मांगी सुरक्षा

Tue, 27 Dec 2022 09:42 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 27 Dec 2022 09:42 AM IST
सार

सुशांत सिह राजपूत के केस में बीते दिन एक नया खुलासा हुआ है। कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी विभाग के कर्मचारी ने खुलासा किया है कि अभिनेता की हत्या की गई थी। ऐसे में दिवंगत अभिनेता की बहन श्वेता ने रूपकुमार की सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti wants Safety for roopkumar shah who claims actor was murdered
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social media

विस्तार

बीते दिन बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का केस एक बार फिर गरमा गया है। दरअसल, पिछले दिन कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह के द्वारा किए गए एक दावे ने सबको हिला कर रख दिया है। रूपकुमार ने दावा किया था कि 'सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनकी हत्या हुई....।' उनके इतना कहते ही हर तरफ सनसनी मच गई है और दोबारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर फिर से एक सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी रूप कुमार की इस बात पर अपना रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti wants Safety for roopkumar shah who claims actor was murdered
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 में अपने फ्लैट में मृत पाए गए अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। इस लड़ाई में श्वेता को रूपकुमार के द्वारा किए इस दावे में एक उम्मीद की किरण दिखी है। ऐसे में श्वेता ने सोशल मीडिया पर अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत के केस में इतना बड़ा खुलासा करने वाले रूपकुमार शाह के लिए सुरक्षा की मांग की है। अभिनेता की बहन ने अपने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी टैग किया है।
Salman Khan: ‘दबंग’ खान की जन्मदिन पार्टी में शाहरुख ने गले लगाकर दी बधाई, तो संगीता को किस करते दिखे सलमान

विज्ञापन
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti wants Safety for roopkumar shah who claims actor was murdered
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता ने ट्वीट कर कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी सर्वेंट की सुरक्षा की मांग करते हुए लिखा, 'हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि रूप कुमार शाह की सुरक्षा सुनिश्चित हो।' इतना ही नहीं एक अन्य ट्वीट में श्वेता ने सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने लिखा,  'अगर इस एविडेंस में एक परसेंट भी सच्चाई है तो हम सीबीआई से आग्रह करते हैं कि वह इस मामले को गंभीरता से देखे। हमें हमेशा से विश्वास रहा है कि आप इस मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे और सच क्या है बाहर लाएंगे। अभी तक इस केस में हमें क्लोजर नहीं मिला है और यह देखकर हमारे दिल में दर्द होता है।'
Bhojpuri: आम्रपाली दुबे के ‘सैंयाजी सेल्फिश’ का धमाल, भोजपुरी की हीरोइनें भी दिग्गज गायकों से कम नहीं

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti wants Safety for roopkumar shah who claims actor was murdered
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, बीते दिन कूपर हॉस्पिटल की मोर्चरी के सदस्य रूपकुमार शाह ने एएनआई से बातचीत के दौरान अभिनेता की मौत पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया, ' 14-15 जून को जब सुशांत सिंह राजपूत को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल की मोर्चरी में लाया गया था, तो वह ड्यूटी पर थे। सुशांत की बॉडी पर बहुत सारे चोट के निशान थे, जिन्हें सीनियर्स ने नजरअंदाज कर दिया था। मैंने जब बॉडी देखी थी तभी समझ गया था कि यह हत्या है। सुशांत की गर्दन, हाथ और पैर पर अजीब निशान थे। गर्दन पर जो निशान था वह हैंगिंग का नहीं, बल्कि खींचे जाने और रगड़ का था, जैसे कोई तड़पता है।' 
Tunisha Sharma Death News Live: तुनिशा केस में 17 लोगों के बयान दर्ज, आज पंचतत्व में विलीन होंगी एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed