Vivek Agnihotri: कौन थे 'वो' सुशांत मेरे दोस्त? सुशांत का फोटो शेयर कर विवेक अग्निहोत्री ने पूछा सवाल
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस ने एक बार फिर खबरों में अपनी जगह बना ली है। इस केस से जुड़ी कुछ नई बातें सामने आने के बाद इस केस को फिर से शक के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। अब इसी क्रम में विवेक अग्निहोत्री ने सुशांत के साथ एक फोटो शेयर सवाल पूछा है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। इसकी वजह मुंबई के कपूर अस्पताल के मॉर्च्युरी कर्मचारी का वह दावा है, जिसमें उन्होंने सुशांत का कत्ल होने की बात कही। इसके बाद सुशांत के परिजन और फैंस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं, 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ अपना एक पुराना फोटो साझा किया और सवाल भी पूछा।
विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ सेल्फी लेने वाला पुराना फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वो मुझे नहीं छोड़ेंगे'... 'कौन थे वो'... सुशांत मेरे दोस्त। विवेक अग्निहोत्री ने 'सुशांत सिंह राजपूत' और 'राइट टू जस्टिस' हैशटैग भी लिखे। उनके इस ट्वीट से कई सवाल उठने लगे हैं। हालांकि विवेक और सुशांत सिंह राजपूत के बीच यह बातचीत कब हुई और इस ट्वीट से क्या संकेत देने की कोशिश की गई, यह अभी तक नहीं पता चला है।
“वो मुझे भी नहीं छोड़ेंगे…”
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) December 28, 2022
कौन थे ‘वो’, सुशांत, मेरे दोस्त? #SushantSinghRajput𓃵 #RightToJustice pic.twitter.com/YfjA34b31N
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर फंसे 'रंग दे बसंती' स्टार के पैरेंट्स, सिद्धार्थ बोले- जानबूझकर हिंदी में की बात
यह भी पढ़ें: हावड़ा में इस अभिनेत्री की सरेआम हत्या, लूटपाट में असफल होने पर बदमाशों ने मारी गोली