फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suriya starer film Jai Bhim feature in Oscars YouTube channel becomes first tamil movie to reach there

Jai Bhim: सूर्या की फिल्म ने कायम किया नया रिकॉर्ड, ऑस्कर के यूट्यूब चैनल में बनाई अपनी जगह

Tue, 18 Jan 2022 09:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 18 Jan 2022 09:44 PM IST
सार

फिल्म जय भीम ने ऑस्कर के यूट्यूब चैनल में अपनी जगह बना ली है। इस फिल्म को एकेडमिक अवार्ड के यूट्यूब चैनल पर दिखाया गया है।
 

विज्ञापन
Suriya starer film Jai Bhim feature in Oscars YouTube channel becomes first tamil movie to reach there
फिल्म 'जय भीम' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते साल रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म जय भीम लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में सूर्या के किरदार और उनके अभिनय की जमकर तारीफ की गई थी। दर्शकों ने फिल्म की कहानी से लेकर इसके सभी कलाकारों को भी बेहद पसंद किया था। वहीं, अब यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म के लिए आज एक अच्छी खबर सामने आई है।

विज्ञापन

 
दरअसल इस फिल्म ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। इस की इस उपलब्धि के बारे में सुन इसके फैन खुशी से झूम उठे हैं। फिल्म जय भीम ने ऑस्कर के यूट्यूब चैनल में अपनी जगह बना ली है। इस फिल्म को एकेडमिक अवार्ड के यूट्यूब चैनल पर दिखाया गया है।

विज्ञापन

Suriya starer film Jai Bhim feature in Oscars YouTube channel becomes first tamil movie to reach there
जय भीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस उपलब्धि के साथ ही जय भीम पहली ऐसी तमिल फिल्म बन गई है, जिसे यह मौका मिला है। इससे पहले यह फिल्म गोल्डन ग्लोब्स 2022 में बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म कैटेगरी में पहले ही ऑफिशियल एंट्री हासिल कर चुकी है। यही नहीं इस फिल्म ने आईएमडीबी में 9.6 रेटिंग के साथ और भी कई रिकॉर्ड कायम किए है।

Suriya starer film Jai Bhim feature in Oscars YouTube channel becomes first tamil movie to reach there
जय भीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के इस रिकॉर्ड की खबर सामने आते ही इसके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। फैंस टि्वटर पर फिल्म के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बेहद शानदार फिल्म इसे जरूर देखें। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा गर्व का क्षण।

विज्ञापन

Suriya starer film Jai Bhim feature in Oscars YouTube channel becomes first tamil movie to reach there
जय भीम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म में सूर्या वकील चंद्रू और लिजोमोल जोस ने सेनगानी के किरदार को शानदार तरीके से निभाया। वहीं निर्देशक टी जे ज्ञानवेल ने कोर्टरूम ड्रामा को भी काफी अच्छी तरीके से फिल्माया है। फिल्म जय भीम में मणिकंदन, राजीशा विजयन, प्रकाश राज और राव रमेश जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आए हैं। यह फिल्म 1993 की एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें जस्टिस के चंद्रू का लड़ा गया केस दर्शाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed