{"_id":"6020abef8ebc3e4b3d1394ef","slug":"suriya-gets-tested-positive-covid-19-actor-confirms-he-is-undergoing-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तमिल सुपरस्टार सूर्या का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, अभिनेता ने ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तमिल सुपरस्टार सूर्या का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, अभिनेता ने ट्वीट कर दी जानकारी
Mon, 08 Feb 2021 08:46 AM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 08 Feb 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
सूर्या
- फोटो : instagram/actorsuriya
कोरोना वायरस का वैक्सीन जरूर आ गया है लेकिन अभी भी इसका डर खत्म नहीं हुआ है क्योंकि दुनियाभर में यह लोगों को प्रभावित कर रहा है। बीते एक साल में मनोरंजन उद्योग से जुड़े कई सितारे कोरोना की चपेट में आए हैं। अब तमिल फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या (Suriya) का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। अभिनेता ने एक ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Trending Videos
सूर्या ने लिखा कि ‘मैं कोरोना से संक्रमित हूं और इलाज करा रहा हूं। हम सभी यह महसूस करेंगे कि जिंदगी अभी सामान्य नहीं है। डर से हम बैठ नहीं सकते। साथ ही हमें सुरक्षा और ध्यान रखने की जरूरत है। मदद करने वाले सभी डॉक्टर्स को प्यार और धन्यवाद।‘
फिल्मकार राजशेखर पांडियन ने सूर्या के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘प्रिय भाइयों और बहनों, अन्ना ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।‘
फिलहाल सूर्या के फैंस उनके जल्द ठीक होन की दुआ कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो सूर्या ने हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म नवरस (Navarasa) की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म को गौतम मेनन ने निर्देशित किया है।
फिल्मकार राजशेखर पांडियन ने सूर्या के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘प्रिय भाइयों और बहनों, अन्ना ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।‘
’கொரோனா’ பாதிப்பு ஏற்பட்டு, சிகிச்சை பெற்று நலமுடன் இருக்கிறேன். வாழ்க்கை இன்னும் இயல்பு நிலைக்கு திரும்பவில்லை என்பதை அனைவரும் உணர்வோம். அச்சத்துடன் முடங்கிவிட முடியாது. அதேநேரம் பாதுகாப்பும், கவனமும் அவசியம். அர்ப்பணிப்புடன் துணைநிற்கும் மருத்துவர்களுக்கு அன்பும், நன்றிகளும்.
— Suriya Sivakumar (@Suriya_offl) February 7, 2021
Dear Brothers and Sisters Anna’s fine and nothing to worry 🙏🏼🙏🏼🙏🏼 @Suriya_offl https://t.co/1G7VcDQNlp pic.twitter.com/9m86ApJEPe
— Rajsekar Pandian (@rajsekarpandian) February 7, 2021
फिलहाल सूर्या के फैंस उनके जल्द ठीक होन की दुआ कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो सूर्या ने हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म नवरस (Navarasa) की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म को गौतम मेनन ने निर्देशित किया है।