फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Supriya Pathak talks about playing her iconic character in Khichdi 2 says Hansa never leaves me

Supriya Pathak: कहीं भी और किसी भी वक्त हंसा का रोल कर सकती हैं सुप्रिया पाठक, बोलीं- इसने मुझे कभी नहीं छोड़ा

Thu, 09 Nov 2023 11:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Nov 2023 11:52 AM IST
सार

दिग्गज अभिनेत्री ने कहा कि वह हंसा का रोल कहीं भी और किसी भी समय कर सकती हैं। सुप्रिया का कहना है कि इस बार यह किरदार अदा करते हुए उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Supriya Pathak talks about playing her iconic character in Khichdi 2 says Hansa never leaves me
हंसा- सुप्रिया पाठक  - फोटो : Social media

विस्तार

सुप्रिया पाठक ने यूं तो कई फिल्मों में अहम रोल अदा किए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें हंसा के किरदार ने दिलाई है। 'खिचड़ी' का उनका यह किरदार दर्शकों के बीच छाया हुआ है। अब जल्द ही वह 'खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान' में नजर आएंगी। इससे पहले सुप्रिया ने अपने इस आइकॉनिक रोल को लेकर बात की। अभिनेत्री का कहना है कि वह हंसा का रोल कहीं भी और कभी भी कर सकती हैं।

विज्ञापन


हंसा के किरदार को बताया फेवरेट
सुप्रिया पाठक ने एक मीडिया बातचीत के दौरान कहा कि जब उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी और 'खिचड़ी' को फिर से पर्दे पर लाने के बारे में चर्चा की तो उन्होंने आतिश कपाड़िया से कहा कि उनके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वह हंसा की मासूमियत और सुंदरता को फिर से जी पाएं। अभिनेत्री ने कहा कि 'खिचड़ी' के बाद जिंदगी आगे बढ़ी है, उन्होंने एक कलाकार के रूप में उसके बाद भी कई चीजों पर काम किया है, लेकिन हंसा ने उन्हें कभी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

The Archies: जोया अख्तर की द आर्चीज का ट्रेलर हुआ रिलीज, स्टार किड्स के परफॉर्मेंस ने दर्शकों को किया हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मुश्किल लगा यह रोल
दिग्गज अभिनेत्री ने कहा कि वह हंसा का रोल कहीं भी और किसी भी समय कर सकती हैं। सुप्रिया का कहना है कि इस बार यह किरदार अदा करते हुए उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री के मुताबिक, बेशक वह इस रोल को बेहद पसंद करती हैं, लेकिन हंसा की मासूमियत को फिर से जीवित करना उनके लिए कठिन साबित हुआ।
Gulshan Devaiah: तलाक के बाद फिर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं कल्लिरोई-गुलशन, दोबारा शादी पर क्या बोले अभिनेता?

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सुप्रिया पाठक ने आगे बताया कि उन्हें इस बार यह किरदार अदा करते हुए इसलिए मुश्किल महसूस हुई, क्योंकि कभी-कभी वह सोचती हैं कि एक अभिनेता के रूप में आप थोड़े अधिक स्मार्ट हो जाते हैं। इस रोल को आपने कई बार किया होता है, इसलिए कहते हैं, 'मुझे पता है कि यह कैसे करना है'। इसलिए, वह खुद आतिश से लगातार कहती रहती थीं कि उन पर नजर रखी जाए। सुप्रिया ने बताया कि शुरुआत में जब उन्होंने यह रोल अदा किया था तब बहुत मेहनत की थी, लेकिन अब उन्हें यह अपनी जिंदगी का हिस्सा लगता है। बता दें कि 'खिचड़ी 2' 17 नवंबर 2023 को रिलीज होगी।
Pooja Bhatt: 'पिता की इन आदतों को न अपनाने की वजह से आज सफल है आलिया',  पूजा भट्ट ने कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed