पूजा भट्ट पिछले दिनों सलमान खान के जरिए होस्ट किए गए रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनी थीं। इस शो में पूजा ने अपने बॉसी रवैये से खूब सुर्खियां बटोरीं। असल जिंदगी में भी पूजा बेबाकी के साथ अपना पक्ष रखती नजर आती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री अपने असफल शादी पर खुलकर बात की है। साथ ही पूजा ने आलिया की सफलता के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
Pooja Bhatt: 'पिता की इन आदतों को न अपनाने की वजह से आज सफल हैं आलिया', पूजा भट्ट ने कही ये बात
पूजा भट्ट ने हाल ही में, अपने पिता महेश भट्ट से विरासत में मिली एक खूबी के बारे में बात की, जो आलिया भट्ट में नहीं है। पूजा ने कहा, 'मैं बेबाकी से अपना पक्ष रखने के बाद लोगों को यह कहने नहीं दे सकती कि यह बहुत साहसी काम था। आपने इस बारे में बात की। मैं कभी इसका श्रेय नहीं ले सकती। यह मेरा स्वभाव है। जब मैं किसी महिला के लिए बोलती हूं, तो मैं अपने लिए बोलती हूं। मैं किसी कारण के लिए बोलती हूं, तो मैं अपने लिए बोलती हूं।'
Throwback Thursday: जब सलमान खान की वजह से बची दीया मिर्जा की मां की जान, अभिनेत्री आज ही मानती हैं एहसान
उन्होंने आगे कहा कि यह एक ऐसी खूबी है जो आलिया भट्ट में नहीं है। यह कुछ ऐसा है जो मुझे अपने पिता से विरासत में मिला है। यह कुछ ऐसा है कि भगवान का शुक्र है कि मेरी बहन आलिया में नहीं है क्योंकि यही कारण है कि वह इतनी सफल है। वह जानती हैं कि क्या साझा करना है, क्या साझा नहीं करना है। लोगों के सामने कौन से पक्ष रखने हैं और कौन से नहीं।
Samantha: 'जिंदगी के निचले स्तर पर चली गई हूं', नागा चैतन्य संग तलाक और अपनी बीमारी पर सामंथा ने तोड़ी चुप्पी
अपनी असफल शादी पर बात करते हुए पूजा ने कहा, 'एक महिला के रूप में मुझे एहसास हुआ कि समाज ने मेरे लिए जो बॉक्स निर्धारित किया है, उस पर टिक करते-करते मैंने खुद को खो दिया है। मुझे यह महसूस करने में कुछ समय लगा कि मैं एक ऐसी शादी में फंस गई थी, जो मेरे लिए काम नहीं कर रही थी। मैंने अपना अस्तित्व खो दिया था। मैं भूल गई थी कि मेरा वजूद क्या था।'
SAG-AFTRA: 118 दिन बाद खत्म हुई हॉलीवुड अभिनेताओं की हड़ताल, एसएजी-एएफटीआरए ने स्टूडियो संग किया अस्थाई समझौता
वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा भट्ट को आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था और उन्हें चौथी रनर-अप घोषित किया गया था। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।