फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Supreme Court dismisses plea challenging Bombay HC order which rejected petition seeking injunction against alia bhatt Gangubai Kathiawadi

संजय लीला भंसाली को राहत: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज को मिली सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी

Thu, 24 Feb 2022 01:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 24 Feb 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court dismisses plea challenging Bombay HC order which rejected petition seeking injunction against alia bhatt Gangubai Kathiawadi
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को रिलीज से एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की पीठ ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज को हरी झंडी दी।

विज्ञापन

 

सुप्रीम कोर्ट ने संजय लीला भंसाली को दी थी सलाह
गंगूबाई काठियावाड़ी टाइटल पर आपत्ति जताते हुए इसे बदलने की मांग की गई थी। इस पर निर्माता ने था कहा कि आखिरी मौके पर नाम बदलना संभव नहीं है। हालांकि बुधवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने संजय लीला भंसाली को टाइटल बदलने की सलाह दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Supreme Court dismisses plea challenging Bombay HC order which rejected petition seeking injunction against alia bhatt Gangubai Kathiawadi
आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक दृश्य के दौरान - फोटो : insta

जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की पीठ ने खुद को गंगूबाई का दत्तक पुत्र बताने वाले याचिकाकर्ता बाबूजी राव जी शाह की याचिका खारिज कर दी। शाह का आरोप है कि उनकी मां को फिल्म और किताब में एक वेश्या, वेश्यालय की रखवाली और माफिया क्वीन के तौर पर दिखाया गया है। 

गंगूबाई की छवि का अपमान नहीं
इसपर भंसाली प्रोडक्शन के वकील अर्यमा सुंदरम ने दलील दी कि याचिकाकर्ता ने अभी तक फिल्म भी नहीं देखी है। फिल्म में गंगूबाई की छवि का अपमान नहीं किया गया है। पीठ ने कहा कि शाह खुद को गंगूबाई का दत्तक पुत्र साबित करने में विफल रहे हैं।

फिल्म का नाम बदलना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं
भंसाली प्रोडक्शन ने फिल्म का नाम न बदलने पर दलील देते हुए ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि फिल्म का नाम बदलना संभव नहीं है। हमें सेंसर सर्टिफिकेट मिल चुका है। फिल्म का नाम पहले ही प्रकाशित हो चुका है। पूरे देश में इसका विज्ञापन भी हो चुका है।

Supreme Court dismisses plea challenging Bombay HC order which rejected petition seeking injunction against alia bhatt Gangubai Kathiawadi
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 4 मॉडिफिकेशन और 2 सीन्स को फिल्म से हटवाया है। इसके साथ ही दो डायलॉग्स में भी बदलाव करवाए हैं। फिल्म में एक सीन ऐसा भी था जिसमें भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू गंगूबाई के बालों में गुलाब लगा रहे थे। सेंसर बोर्ड ने इस सीन को भी मॉडीफाय करवाया है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन, विजय राज और सीमा पाहवा भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed