फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone reveals one thing from her past that she is ashamed of

वन माइक स्टैंड सीजन 2: सनी लियोनी का खुलासा, अतीत के इस कार्य से आती है शर्म!

Sat, 16 Oct 2021 04:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 16 Oct 2021 04:59 PM IST
सार

अभिनेत्री सनी लियोनी 'वन माइक स्टैंड सीजन 2' में स्टैंड-अप कॉमेडियन के तौर पर नजर आएंगी। इस शो के ट्रेलर में उनकी एक झलक दिखाई गई है। जहां वह एक ऐसी बात कह रही हैं, जिसे सुनकर दर्शक खूब हंस रहे हैं।

विज्ञापन
Sunny Leone reveals one thing from her past that she is ashamed of
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री सनी लियोनी 'वन माइक स्टैंड सीजन 2' में स्टैंड-अप कॉमेडियन के तौर पर नजर आएंगी। इस शो के ट्रेलर में उनकी एक झलक दिखाई गई है। जहां वह एक ऐसी बात कह रही हैं, जिसे सुनकर दर्शक खूब हंस रहे हैं। ट्रेलर में सनी लियोनी दर्शकों को बता रही है कि अतीत के किस कार्य के कारण उन्हें शर्म आती है। ट्रेलर में वह कहती हुई दिख रही हैं- मैं सनी लियोनी हूं। आप सभी मुझे उस चीज के लिए जानते हैं जो मैंने अपने अतीत में की है। यही कारण है कि आप सभी मुझे उस चीज के लिए जज करते हैं और मैं इससे थोड़ा लज्जित हो सकती हूं।

विज्ञापन


उनकी यह बात सुनकर दर्शक हंसने लगते हैं। सनी लियोनी यह बात अपने परिचय में कहती हुई दिख रही हैं। दरअसल, यह बात कहते हुए जैसे ही सनी लियोनी इसके आगे 'मस्तीजादे' जोड़ती है, तो सभी हंसने लगते हैं। यह एक फिल्म है जो कि साल 2016 में आई थी और इसमें सनी लियोनी ने भी अभिनय किया था। उनकी यह बात सुनकर सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर भी हंसने लगते हैं। डेनियल अपने हाथों से चेहरा छिपा लेते हैं। 
विज्ञापन



 

मस्तीजादे फिल्म को मिलाप जावेरी ने निर्देशित किया था। यह एक  वयस्क कॉमेडी फिल्म है। इसमें सनी लियोनी दोहरी भूमिका में है। फिल्म में तुषार कपूर और वीर दास ने भी अभिनय किया है। गौरतलब है कि फिल्म मस्तीजादे में काम करने को लेकर कभी असरानी ने कहा था कि उन्हें इस फिल्म को करने के बाद शर्मिंदगी हुई थी। गौरतलब है कि पिछली बार इस शो में कांग्रेसी नेता  शशि थरूर भी स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में नजर आए थे। इस शो के दूसरे सीजन में इस बार करण जौहर, सनी लियोनी, रैपर रफ्तार, पत्रकार फाये डिसूजा और लेखक चेतन भगत कॉमेडियन के तौर पर दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed