{"_id":"57ad43bd4f1c1b2c45ee5657","slug":"sunny-leone-learn-hindi-for-her-upcoming-movies","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर को 'पीके' बनाने वाले शख्स की शरण में सनी लियोनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर को 'पीके' बनाने वाले शख्स की शरण में सनी लियोनी
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
Updated Mon, 15 Aug 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में बने रहने के लिए सनी हिंदी सीखने पर काफी जोर दे रही हैं। हफ्ते में दो दिन वह पूरी तरह हिंदी सीखने के लिए रखती हैं। उन्होंने अपने स्टाफ से भी हिंदी में बात करने को कहा है। खास बात यह है कि सनी को हिंदी सिखाने वाले शख्स आमिर खान के टीचर रह चुके हैं। आमिर ने पीके में सही ढंग से भोजपुरी बोलने के लिए बॉलीवुड के राइटर शांति भूषण की मदद ली थी। सनी भी अब उन्हीं से हिंदी सीख रही हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सनी ने पीके देखने के बाद यह पता किया कि आमिर को किसने भोजपुरी बोलना सिखाया और जब उन्हें शांति भूषण का पता चला तो उनसे संपर्क किया। क्या आमिर के टीचर से हिंदी सीखने के बाद सनी आमिर के साथ किसी फिल्म में भी नजर आएंगी? आमिर कह चुके हैं कि उन्हें पर्दे पर सनी के साथ दिखने में कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन