फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel shetty wishes daughter athiya shetty birthday with an unseen pic from haldi

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया के जन्मदिन पर जमकर लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीर

Sun, 05 Nov 2023 11:52 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 05 Nov 2023 11:52 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते वह ट्रैंड कर रही हैं।

विज्ञापन
Suniel shetty wishes daughter athiya shetty birthday with an unseen pic from haldi
सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते वह ट्रैंड कर रही हैं। इसी बीच एक्टर सुनील शेट्टी ने भी बेटी अथिया की शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ एक खूबसूरत कैप्शन दिया है।

विज्ञापन

अथिया शेट्टी के 31वें बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। सुनील ने बेटी अथिया के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है, जो अभिनेत्री के हल्दी रस्म की है। फोटो में सुनील दुल्हन बनीं लाडली अथिया के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। पिता-बेटी की ये प्यार भरी फोटो फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Suniel shetty wishes daughter athiya shetty birthday with an unseen pic from haldi
अथिया और सुनील शेट्टी - फोटो : social media

तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी बेबी।" अथिया ने अपने पिता को जवाब देते हुए कमेंट किया, "लव यू पापा।" सोनू सूद से लेकर दीया मिर्जा तक सेलिब्रिटीज ने अथिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस भी पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

विज्ञापन

बता दें कि, हाल ही सुनील शेट्टी और अथिया ने एक साथ जियो वर्ल्ड सेंटर की ओपनिंग सेरिमनी में भी एक साथ रैंपवॉक किया था, और लाइमलाइट बटोर ली। अथिया शेट्टी ने 2015 में फिल्म 'हीरो' से एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन वह कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। अथिया अभी 2019 से एक्टिंग से दूर हैं। उन्होंने कोई नई फिल्म अनाउंस नहीं की है। अथिया की पिछली फिल्म 2019 में आई 'मोतीचूर चकनाचूर' थी।

यह भी पढ़ें: 'डंकी' में मर जाएगा विक्की कौशल का किरदार? नए पोस्टर्स देख सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अलग-अलग थ्योरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed