मदद: सुनील शेट्टी ने शुरू की नई पहल 'दवा भी, दुआ भी', जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे सही दवाइयां
- सुनील शेट्टी ने शुरू की नई पहल 'दवा भी, दुआ भी'।
- बीडीआर फार्मा के साथ मिलकर अभिनेता लोगों तक पहुंचाएंगे दवाइयां।
- सुनील शेट्टी की अपील- आप हमें फोन करिए और हम मदद करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में सभी लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए। ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी लोगों की खूब मदद की और लगातार कर रहे हैं। अब खबर है कि एक्टर सुनील शेट्टी ने लोगों तक सही दवाइयां पहुंचाने के लिए नई पहल शुरू की है। सुनील शेट्टी ने इस बारे में बताते हुए एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसी वीडियो में एक्टर ने अपनी नई पहल 'दवा भी दुआ भी' के बारे में लोगों को बताया है।
"There is no power for change, greater than a community discovering what it cares about."
Delighted to be a part of "Dawa bhi Dua bhi", an initiative @BDRPharma , my team @FTCTalent and I have taken up, to ensure that the right medications reach the people in need. pic.twitter.com/JjkZKFCGtz— Suniel Shetty (@SunielVShetty) June 5, 2021विज्ञापन
सुनील शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक कम्युनिटी से बड़ी कोई ताकत नहीं है, बदलाव लाने की जो खोज रही है कि उसे क्या चाहिए। मैं 'दवा भी दुआ भी' का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं, यह एक पहल है जो बीडीआर फार्मा और मेरी टीम एफटीसी टैलेंट ने शुरू की है। हम इससे ये कंफर्म करेंगे कि सही दवाएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।'
सुनील शेट्टी ने इस बारे में बताते हुए वीडियो में कहा, 'यह बहुत कठिन समय है। आज सभी को प्रार्थना और दवा की समान आवश्यकता है। मैं सुनील शेट्टी, बीडीआर फार्मास्युटिकल्स के कोलैबरेशन से एक नई पहल 'दवा भी दुआ भी' शुरू कर रहा हूं।'
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, 'अगर आपको या आपके परिवार जनों को दवाओं की जरूरत है और उन्हें उसे खरीदने में समस्या आ रही है, तो चिंता न करें। आप हमें जानकारी दे और मैं और बीडीआर फार्मास्यूटिकल्स उन दवाओं को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। यह एक दूसरे की मदद करने और एक दूसरे का हाथ पकड़ने का समय है। 'दवा भी दुआ भी' उसी के लिए है।' बता दें, इससे पहले भी अभिनेता ने लोगों की मदद की थी। इससे पहले सुनील शेट्टी लोगों को फ्री ऑक्सिजन कन्सन्ट्रेटर्स उपलब्ध कराने की मुहिम में जुड़े थे