फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty Gave Big Update on Hera Pheri 3 Said this About the Film

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 में दिखेंगे अक्षय कुमार? सुनील शेट्टी ने फिल्म को लेकर दी बड़ी जानकारी

Sat, 11 Feb 2023 10:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 11 Feb 2023 10:09 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शक की डिमांड के बाद मेकर्स अक्षय कुमार को दोबारा फिल्म में कास्ट करने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Suniel Shetty Gave Big Update on Hera Pheri 3 Said this About the Film
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म हेरा फेरी का सीक्वल पिछले कई महीनों से सुर्खियों में बना हुआ है। इस सुपरहिट फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्मोें में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने लीड रोल निभाया है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। वहीं, पिछले दिनों हेरा फेरी 3 अपनी कास्टिंग को लेकर चर्चा के केंद्र में आ गई थी। फिल्म को लेकर यह जानकारी सामने आई थी कि अक्षय ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है, जिसके बाद कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के कास्ट किया गया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर अक्षय को फिल्म में वापस लाने की अपील करने लगे थे। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Shehzada: यूट्यूब पर छाया कार्तिक की फिल्म का गाना 'कैरेक्टर ढीला 2.0', 24 घंटे में मिले इतने मिलियन व्यूज
विज्ञापन

वहीं, अब इस फिल्म को लेकर सुनील शेट्टी ने अहम जानकारी दी है। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए सुनील ने बताया है कि राजू, श्याम और बाबू राव के बिना हेरा फेरी की बारे में कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा, ''मैंने हमेशा से कहा है कि राजू के बिना श्याम नहीं और श्याम के बिना बाबू राव नहीं, और तीनों के बिना हेरा फेरी नहीं। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह जब भी होगा बेहतरीन तरीके से होगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-  Krrish 4: 'कृष 4' का निर्देशन करेंगे हॉलीवुड डायरेक्टर? राकेश रोशन ने उठाया राज से पर्दा

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शक की डिमांड के बाद मेकर्स अक्षय कुमार को दोबारा फिल्म में कास्ट करने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने अक्षय से दोबारा बातचीत की है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले अक्षय ने खुद कंफर्म किया था कि वह हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं होंगे। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की थी। एक्टर ने बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पंसद न आने की वजह से उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed