Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता को मिली अपनी नई पत्नी, नेहा मेहता के शो छोड़ने के बाद इस अभिनेत्री ने ली उनकी जगह
टीवी के चर्चित धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मुख्य किरदारों में से एक तारक मेहता को अपनी पत्नी एक बार फिर से मिल गई है। शो में तारक मेहता की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मेहता ने यह शो छोड़ दिया है। ताजा खबर यह है कि अंजली मेहता के किरदार के लिए नई अभिनेत्री का चयन हो गया है।
इस शो को चलते हुए लगभग 12 साल बीत चुके हैं और लगातार यह शो टीवी पर टीआरपी के मामले में हमेशा ऊपर रहा है। अब जाकर इस शो से कुछ अभिनेताओं ने दूरी बनाना शुरू कर दी है। लगभग दो साल पहले इस धारावाहिक को दिशा वकानी छोड़ चुकी हैं जो कि इस शो में दया बेन का किरदार निभाती थीं।
अब हाल ही में नेहा मेहता और गुरु चरण सिंह ने भी इस शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि इन दोनों के इस शो को छोड़ने की वजह साफ नहीं है। निर्माताओं को अपना शो तो चलाना ही है इसलिए इन दोनों के किरदार को निभाने के लिए उन्होंने नेहा मेहता की जगह सुनैना फौजदार (Sunayana Fozdar) और गुरु चरण सिंह की जगह बलविंदर सिंह सूरी (Balwinder Singh Suri) को ले लिया है।
सुनैना अब इस शो में अंजली मेहता का किरदार निभाती नजर आएंगी। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने इस रविवार यानी 23 अगस्त से इस शो में शूटिंग भी शुरू कर दी है। सुनैना ने इससे पहले टीवी के कई धारावाहिकों जैसे; संतान, बेलन वाली बहू, लागी तुझसे लगन, लेफ्ट राइट लेफ्ट, कुबूल है, आदि में काम किया है। वहीं बलविंदर को 'साजन चले ससुराल', 'धमाल', 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म 'दिल तो पागल है' में बलविंदर ने शाहरुख खान के दोस्त का किरदार निभाया था।
पढ़ें: पोस्टमार्टम से इतने घंटे पहले हुई थी सुशांत की मौत, डॉक्टरों ने बताया इस वजह से देर रात किया था शव परीक्षण