फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suman Ghosh Documentary Parama on Bengali star Aparna Sen selected for world premiere at Rotterdam film fest

Parama: अपर्णा सेन पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'रॉटरडैम फिल्म फेस्टिवल' में होगी प्रदर्शित, सुमन घोष ने जताई खुशी

Wed, 20 Dec 2023 12:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Dec 2023 12:31 PM IST
सार

सुमन घोष इससे पहले 'द आर्गयूमेंटेटिव इंडियन' बना चुके हैं। इसे वर्ष 2009 में रिलीज किया था। ये भी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म थी, जो उन्होंने अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन पर बनाई थी।

विज्ञापन
Suman Ghosh Documentary Parama on Bengali star Aparna Sen selected for world premiere at Rotterdam film fest
सुमन घोष-अपर्णा सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्ला अभिनेत्री अपर्णा सेन अपने बेबाक बयान और लीक से हटकर काम करने के लिए मशहूर हैं। अभिनेत्री के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई है। इसे निर्देशक सुमन घोष ने बनाया है। इसमें अपर्णा की जिंदगी और फिल्मों को केंद्र में रखा गया है। इस फिल्म का नाम है 'परमा: ए जर्नी विद अपर्णा सेन'। दिलचस्प बात ये है कि ये  फिल्म 'रॉटरडैम फिल्म फेस्टिवल' में दिखाई जाएगी। 

विज्ञापन


अमर्त्य सेन पर भी बनाई है डॉक्यूमेंट्री
सुमन घोष  इससे पहले 'द आर्गयूमेंटेटिव इंडियन' बना चुके हैं। इसे वर्ष 2009 में रिलीज किया था। ये भी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म थी, जो उन्होंने अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन पर बनाई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में निर्देशक सुमन ने अमर्त्य सेन के काम, उनकी जिंदगी और किताबों के प्रति उनके लगाव से दर्शकों को रूबरू करवाया था। सुमन घोष का कहना है कि अब अपर्णा सेन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री को लेकर अमर्त्य सेन काफी खुश हैं।
विज्ञापन

Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी की लव लाइफ से कर्णेश की छुट्टी, स्टारडम मिलते ही बढ़ाने लगीं बिजनेसमैन से रिश्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन घोष ने जताई खुशी
मीडिया से बात करते हुए सुमन आगे कहते हैं, 'इस निर्माण के दौरान मैंने अपर्णा सेन को करीब से देखा और जाना। उन जैसी शख्सियत का होना आज के जमाने में बेहद दुर्लभ है। दूसरी बात मेरी किसी फिल्म को पहली बार ये सौभाग्य मिला है, जो प्रतिष्ठित 'रॉटरडैम फिल्म फेस्टिवल' में दिखाई जाएगी।'
Ankita Lokhande: सुशांत से ब्रेकअप की खबर को अंकिता ने इस कारण लंबे वक्त तक था छुपाया, बिग बॉस में किया खुलासा

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
बात करें अपर्णा सेन के करियर की तो वे '36 चौरंगी लेन', 'तीन कन्या' जैसी क्लासिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कहा जाता है कि अपर्णा, सिनेमा जगत के गुरु कहे जाने वाले 'सत्यजीत रे' की पसंदीदा कलाकारों में से एक थीं। वहीं बात करें सुमन घोष की तो वे डॉक्यूमेंट्री बनाने के अलावा कमर्शियल फिल्मों को भी निर्देशित करते हैं। आने वाले साल में मिथुन चक्रवर्ती के साथ उनकी फिल्म 'काबुलीवाला' रिलीज होगी। इसके पहले उन्होंने 2019 में  'बासु पोरीबार' नाम की फिल्म बनाई थी, जिसमें अपर्णा सेन ने काम किया था। 
Dunki: 'हार्डी' बन दर्शकों को हंसाने के लिए उत्साहित हैं शाहरुख, वीडियो के साथ साझा किया 'डंकी' का नया पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed