फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sukesh Chandrashekhar letter to Jacqueline Fernandez say SUV and Iphone will be given for promoting Stormrider

Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश ने फिर लिखा जैकलीन को पत्र, जेल से अभिनेत्री के फैंस पर करेगा तोहफों की बरसात

Thu, 03 Oct 2024 04:53 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Oct 2024 04:53 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को ठग सुकेश चंद्रशेखर अक्सर पत्र भेजता है। एक बार फिर जैकलीन के नाम उसने पत्र भेजा है, जिसमें जैकलीन के गाने की प्रशंसा करते हुए एक कॉन्टेस्ट शुरू करने की बात कही है। साथ ही विजेताओं को दिए जाने वाले गिफ्ट भी बताए हैं। सुकेश ने पत्र में कहा कि लकी विनर्स को एसयूवी और आईफोन दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar letter to Jacqueline Fernandez say SUV and Iphone will be given for promoting Stormrider
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है। जेल से ही अक्सर वो जैकलीन को लव लेटर भेजता है। हाल ही में सुकेश ने जैकलीन को एक और प्रेम पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने जैकलीन के गाने 'स्टॉर्म राइडर' को लेकर एक कॉन्टेस्ट शुरू करने की बात की है। कहा कि जो भी इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेगा, उसमें से लकी विनर्स के नाम की घोषणा दिवाली पर की जाएगी। इसमें 100 विनर्स को चुना जाएगा, उन्हें तोहफे मिलेंगे। इसमें 10 एसयूवी और 100 आई फोन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

Sukesh Chandrashekhar letter to Jacqueline Fernandez say SUV and Iphone will be given for promoting Stormrider
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन के नाम सुकेश ने फिर भेजा लेटर
जैकलीन फर्नांडीस को सुकेश चंद्रशेखर अक्सर पत्र भेजता है। अब सुकेश ने अपने इस लेटर में उन्होंने जैकलीन को 'असली योद्धा' और 'राजकुमारी' कहा है। जैकलीन के गाने में दिखाई गई उनकी खूबसूरती को लेकर भी पत्र में बात की गई है।

KBC 16: केबीसी के सेट पर पहुंचे आमिर खान, खुद को बताया 'बिगबी' का सबसे बड़ा 'प्रशंसक', सबूत भी पेश किया

विज्ञापन
विज्ञापन

Sukesh Chandrashekhar letter to Jacqueline Fernandez say SUV and Iphone will be given for promoting Stormrider
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिलाया पिछले गाने से जुड़ा कॉन्टेस्ट
सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीस के गाने को लेकर कॉन्टेस्ट का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने 'यम्मी यम्मी' गाने की पिछली सफलता को याद दिलाया, जिसने काफी प्यार बटोरा और जिसके परिणामस्वरूप 100 विजेताओं को आईफोन 15 प्रो मिले। इस बार, उन्होंने प्रशंसकों को 'स्टॉर्म राइडर' को और भी बड़ा हिट बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

Anupam Kher: अनुपम खेर को अपनी मां से मिला प्यार भरा भाषण, बेटे के साथ कर रहीं 'द सिग्नेचर' देखने की तैयारी

विज्ञापन

Sukesh Chandrashekhar letter to Jacqueline Fernandez say SUV and Iphone will be given for promoting Stormrider
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
यात्रा आसान बनाने के लिए खरीदा प्राइवेट जेट
सुकेश चंद्रशेखर ने इस लेटर में बताया कि हाल ही में जैकलीन के ट्रेवल को आसान बनाने के लिए सुकेश ने जेट भी खरीदा है। उन्होंने बताया, 'बेबी बी=ने एक सप्ताह पहले बोइंग कॉर्पोरेट जेट खरीदा था, जिसमें शानदार इंटीरियर है। अब बेबी आप बिना रुके उड़ान भर सकती हैं, जब भी आपको जरूरत हो, कमर्शियल उड़ान के बजाय घर जैसा महसूस करते हुए उड़ान भर सकती हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed