फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sudhir Mishra will make a fourth Devdas film

तैयार हो जाइए जल्द ही पर्दे पर नजर आएगी चौथी 'देवदास'

Thu, 29 Jan 2015 08:52 AM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
Sudhir Mishra will make a fourth Devdas film

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक सुधीर मिश्रा भी अब 'देवदास' पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे है। सुधीर मिश्रा, शरत चंद्र के मशहूर उपन्यास 'देवदास' के पारो से इतने प्रभावित हैं कि वे उसपर एक फिल्म बनाना चाहते है। चर्चा है कि सुधीर की फिल्म "देवदास" पर बनी फिल्मों से काफी अलग होगी। इस फिल्म में ऋचा चड्डा पारो का किरदार निभा रहीं हैं।

विज्ञापन


निर्देशक सुधीर मिश्रा ने अपनी इस फिल्म का नाम ‘और देवदास’ रखा है। पिछले दिनों लखनऊ में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त निर्देशक सुधीर मिश्रा इन दिनों छोटे ब्रेक पर हैं। पिछले हफ्ते उनके जन्मदिन पर मुंबई में फिल्म के हीरो राहुल भट्ट ने जोरदार पार्टी दी। जिसमें पूजा भट्ट, मनीषा कोइराला, रिचा चड्ढा और सईद मिर्जा जैसी हस्तियां पहुंची।

विज्ञापन

देवदास पर इससे पहले भी बन चुकी हैं कई फिल्में

Sudhir Mishra will make a fourth Devdas film

संजय लीला भंसाली की 2002 में बनी फिल्म देवदास में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। वहीं माधुरी दीक्षित और एश्वर्या राय भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए।

इससे पहले 1935 में देवदास के ही नाम से कुंदन लाल सहगल के अभिनय में देवदास बनी थी। इसके बाद 1955 में दिलीप कुमार की मुख्य भूमिका वाली देवदास आई, जिसने दिलीप कुमार की चमक को और भी बढ़ा दिया। अब एक नई देवदास को लेकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed