{"_id":"5f5046178ebc3e53765bbec5","slug":"sudhir-mishra-web-series-hostages-season-2-trailer-will-release-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द आने वाला है होस्टेजेस का दूसरा सीजन, आज होगा ट्रेलर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जल्द आने वाला है होस्टेजेस का दूसरा सीजन, आज होगा ट्रेलर रिलीज
Thu, 03 Sep 2020 07:00 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 03 Sep 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
होस्टेजेस
- फोटो : file photo
मशहूर निर्माता-निर्देशन सुधीर मिश्रा अपनी बहुचर्चित वेब सीरीज होस्टेजेस का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। अपराध, राजनीति और चिकित्सा जगत की कहानी कहती इस वेब सीरीज को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। एक विदेशी सीरीज के हिंदी रीमेक के चलते शुरू में तो लोगों ने इसमें दिलचस्प नहीं दिखी, फिर धीरे-धीरे इस वेब सीरीज ने अपना बाजार बना लिया। अब होस्टेजेस का दूसरा सीजन शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
इस बार सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे, अभिनेता रोनित रॉय, डीनो मोरिया, शिबांगी दांडेकर दिव्या दत्ता, श्वेता बसु और असीम गुलाठी। होस्टेजेस के दूसरे सीजन का ट्रेलर आज यानी गुरूवार को रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि होस्टेजेस का पहला सीजन पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ था। जिसमें रोनित रॉय, टिस्का चोपड़ा, प्रवीन ढाबास और अनंगशा बिस्वास सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
पढ़ें: 13 दिन के अंदर दिलीप कुमार से एक और भाई का भी हुआ निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
विज्ञापन