Subhash Ghai: सुभाष घई ने की बेटी मुस्कान की तारीफ, हैंडराइटिंग को लेकर लिखी यह बात; साझा किया खास पोस्ट
Subhash Ghai Post: फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मुस्कान के लिए एक खास पोस्ट साझा किया है। इसी के साथ सुभाष ने बेटी की हैंडराइटिंग की तारीफ भी की है।
विस्तार
मशहूर फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मुस्कान से जुड़ा एक बेहद प्यारा किस्सा साझा किया है। इस पोस्ट में सुभाष ने बेटी मुस्कान के हाथों से लिखा एक हैंडराइटिंग लेटर साझा किया है, जो उनके लिए बेहद खास है।
सुभाष घई का पोस्ट
सुभाष घई ने अपने हाथ से एक मैसेज लिखा था, जिसे उनकी बेटी मुस्कान ने लाल स्याही वाले पेन से बेहद खूबसूरत तरीके से दोबारा लिखकर उन्हें सरप्राइज कर दिया है। इस खास पोस्ट में सुभाष अपनी बेटी मुस्कान की सुंदर लिखावट और सोच से बहुत खुश हुए।
सुभाष ने की बेटी मुस्कान की तारीफ
सुभाई ने इंस्टाग्राम पर इस खास नोट की एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'आज के डिजिटल दौर में, हाथ से लिखना दिमाग की एक बेहतरीन कसरत है। जब हम पेन उठाते हैं, तो हमारे दिमाग की नसें टाइपिंग के मुकाबले कहीं ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं। मैंने अपनी 25 साल की बेटी मुस्कान से इस नोट को लाल स्याही से दोबारा लिखने को कहा था। उसने अपने इंक पेन से इसे एक सुंदर पोस्टर का रूप देकर मुझे हैरान कर दिया। भगवान उसे खुश रखे।'
इस नोट में मशहूर लेखक विलियम शेक्सपियर की एक बात लिखी है, 'अगर आप मेरी बात नहीं समझ पाते और कहते हैं कि यह मेरे लिए समझ से बाहर है', तो असल में आप शेक्सपियर की ही बात को दोहरा रहे होते हैं।'
कौन हैं मुस्कान घई?
मुस्कान, सुभाष घई और उनकी पत्नी रेहाना की छोटी बेटी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपने पारिवारिक प्रोडक्शन हाउस 'मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड' को जॉइन कर लिया है। वह यहां एक सहायक निर्देशक के तौर पर काम सीख रही हैं।
यह भी पढ़ें: अंशुला कपूर की शादी में खुशी ने निभाई ब्राइड्समेड की जिम्मेदारी, तस्वीरें की साझा; लिखा- 'हमेशा खुशी...'