फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   subhash ghai announced two new films

दो नई फिल्में लेकर आएंगे सुभाष घई

Thu, 25 Oct 2012 03:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Oct 2012 03:14 PM IST
विज्ञापन
subhash ghai announced two new films
फिल्म निर्माता सुभाष घई ने दो नई फिल्मों की घोषणा की है। यह दोनों ही फिल्में उनके बैनर मुक्ता आर्ट्स के तले बनेंगी। ये फिल्में हैं ‘इश्क दे मारे’ और ‘अपना सपना मनी मनी-2’ हैं। घई ने यह घोषणा अपनी फिल्म निर्माण कम्पनी, मुक्ता आर्ट्स की 34वीं वर्षगांठ के मौके पर की।
विज्ञापन


बनने वाली यह दोनों ही फिल्में कॉमेडी होंगी। ‘इश्क दे मारे’ को नीरज पाठक ने लिखी है। इस फिल्म में पूरा देओल परिवार नजर आएगा। धर्मेंद के साथ उनके दोनों बेटे सन्नी और बॉबी अपनी कॉमेडी से लोगों को हसाएंगे।‘अपना सपना मनी मनी-2’ इसी नाम से 2006 में बनी फिल्म की अगली कड़ी है।
विज्ञापन


2006 की फिल्म में सुनील शेट्टी, रीतेश देशमुख और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में थे। नई फिल्म के अभिनेताओं की घोषणा हालांकि अभी नहीं हुई है। घई खुद रोमांटिक संगीत प्रधान फिल्म ‘कांची’ का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म में ऋषि कपूर नकारात्मक भूमिका में होंगे। यह फिल्म 15 अगस्त 2013 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed