फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Stree 2 Movie Star Shraddha Kapoor and father Shakti Kapoor Buy luxurious apartment in Mumbai know About Price

Shraddha Kapoor: पिता शक्ति कपूर के साथ श्रद्धा ने खरीदा मुंबई में आशियाना, इतने करोड़ रुपये है कीमत

Tue, 21 Jan 2025 04:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Jan 2025 04:57 PM IST
सार

Shraddha Kapoor: बीते वर्ष फिल्म 'स्त्री 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मुंबई में आशियाना खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने घर अपने पिता शक्ति कपूर के साथ मिलकर लिया है।

विज्ञापन
Stree 2 Movie Star Shraddha Kapoor and father Shakti Kapoor Buy luxurious apartment in Mumbai know About Price
श्रद्धा कपूर-शक्ति कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मुंबई में घर खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यह घर अपने पिता शक्ति कपूर के साथ मिलकर लिया है। इस घर की कीमत करोड़ों में है। कहा जा रहा है कि 13 जनवरी को ही इस घर की रजिस्टरी का काम पूरा हुआ। श्रद्धा कपूर का यह घर जुहू इलाके मे है।

विज्ञापन

Stree 2 Movie Star Shraddha Kapoor and father Shakti Kapoor Buy luxurious apartment in Mumbai know About Price
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

कितनी है कीमत?
श्रद्धा कपूर ने मुंबई में जो घर लिया है, रिपोर्ट्स के अनुसार उसकी कीमत करीब 6.24 करोड़ रुपये है। यह आलीशान अपार्टमेंट है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा के इस  1042.73 वर्ग फुट में फैले अपार्टमेंट में दो बालकनी हैं और इसके प्रति वर्ग फुट की कीमत 59,875 रुपये है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Bollywood Actors Cosmetic Treatment: मेल एक्टर्स भी कराते हैं कॉस्मेटिक प्रोसिजर, जानिए कौन है लिस्ट में शामिल?

विज्ञापन
विज्ञापन

Stree 2 Movie Star Shraddha Kapoor and father Shakti Kapoor Buy luxurious apartment in Mumbai know About Price
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

क्या शिफ्ट होंगी नए घर में?
श्रद्धा कपूर अभी अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री अब इस घर में शिफ्ट हो सकती हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर ने साल 2024 में जुहू के हाई एंड रेजिडेंशियल टावर में 6 लाख रुपये प्रति महीने पर एक लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया था। यह अपार्टमेंट एक साल के लिए लीज पर लिया गया था। और अभिनेत्री ने एडवांस में 72 लाख रुपये दिए थे। इसमें 4 पार्किंग एरिया भी शामिल थे। 

यह खबर भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: हमले के बाद पहली बार सामने आए सैफ, खुद चलकर मीडिया से मिलने आए; जताया आभार

विज्ञापन

स्त्री 2 ने पहुंचाया करियर की बुलंदी पर
श्रद्धा कपूर ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है, मगर स्त्री फ्रेंचाईजी ने उनके करियर को नई बुलंदियों पर पहुंचाया है। उन्होंने तीन पत्ती ने डेब्यू किया था इसके अलावा उन्होंने  'आशिकी 2', 'बागी', 'छिछोरे' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर श्रद्धा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। श्रद्धा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कथित रूप से वे राहुल मोदी को डेट कर रही हैं।

संबंधित वीडियो



यह खबर भी पढ़ें:
Saif Ali Khan Stabbing Case: हमलावर ने इसलिए सैफ अली खान की पीठ पर मारा चाकू, पुलिस ने बताया कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed