Nitesh Tiwari: नितेश तिवारी तीन पार्ट में बनाएंगे 'रामायण'! फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। वहीं, इस मूवी को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की हालिया रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर हुए विवाद के बाद अब डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' जबर्दस्त सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर ऑनलाइन कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इस फिल्म के महाकाव्य रामायण से प्रेरित होने की जानकारी सामने आ चुकी है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। वहीं, नितेश की 'रामायण' को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है।
'रामायण' पर बड़ा अपडेट
एक रिपोर्ट के अनुसार, 'आदिपुरुष' को मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए, रामायण पर आधारित भविष्य की फिल्म की संभावना पर खासी सावधानी बरती जा रही है। एक फिल्म क्रिटिक ने इसे लेकर कहा है कि वह विशेष विवरण में जाना पसंद नहीं करेंगे, क्योंकि वह पहले ही नितेश तिवारी के साथ इस मामले पर चर्चा कर चुके हैं। हालांकि, क्रिटिक ने संकेत दिया कि मीडिया अपनी इच्छानुसार अटकलें लगा सकता है, लेकिन उन्होंने फिलहाल किसी भी जानकारी का खुलासा करने से परहेज किया।
RRKPK: रणवीर सिंह ने गाया 'किंग खान' की इस ऑइकॉनिक फिल्म का गाना, सोशल पर नेटिजंस ने जमकर लगाई एक्टर की क्लास
तीन पार्ट में बनेगी फिल्म 'रामायण'
रिपोर्ट के अनुसार, नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' की तरह एक पार्ट वाली फिल्म नहीं होगी। इसके बजाए इसे तीन भाग में बनाया जाएगा, जिसमें रामायण की शुरू से लेकर अंत तक की पूरी यात्रा शामिल होगी। हालांकि, अब तक इस पर ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। न ही फिल्म के स्टारकास्ट का चयन शुरू हुआ है।
Rekha: पति-पत्नी जैसा है रेखा और फरजाना का रिश्ता? रेखा की बायोग्राफी में किया गया है दावा
डायरेक्टर नितेश तिवारी का बयान
बीते दिन नितेश तिवारी ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कहा था कि उन्हें विश्वास है कि यह किसी को नाराज नहीं करेगी। नितेश ने कहा था कि वह फिल्ममेकर होने के साथ-साथ अपने जरिए बनाए गए कंटेंट के उपभोक्ता भी हैं। रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, राम और सीता का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि, नितेश ने इन खबरों का न तो खंडन किया और न ही पुष्टि की।