{"_id":"65ac981de30abe56a307f677","slug":"stree-2-fan-asked-for-update-main-atal-hoon-actor-pankaj-tripathi-funny-answer-in-headlines-details-inside-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stree 2: 'स्त्री 2' पर फैन ने मांगा अपडेट, सुर्खियों में पंकज त्रिपाठी का मजेदार जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Stree 2: 'स्त्री 2' पर फैन ने मांगा अपडेट, सुर्खियों में पंकज त्रिपाठी का मजेदार जवाब
Sun, 21 Jan 2024 09:35 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 21 Jan 2024 09:35 AM IST
सार
'मैं अटल हूं' में शानदार अभिनय से प्रशंसा बटोर रहे पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। इसमें एक यूजर ने 'स्त्री 2' पर अपडेट मांगा, जिस पर अभिनेता का मजेदार जवाब सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी-स्त्री 2
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंकज त्रिपाठी इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'मैं अटल हूं' में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अभिनेता ने अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। फिल्म को समीक्षकों समेत दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसी कड़ी में पंकज ने बीते दिन रेडिट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया। सेशन में फैंस ने अभिनेता से कई दिलचस्प सवाल पूछे। इसी में एक सवाल पंकज की आगामी फिल्म 'स्त्री 2' से जुड़ा था, जिसका अभिनेता ने बेहद मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'स्त्री 2' पर पंकज त्रिपाठी का रिएक्शन
लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' की अगली कड़ी 'स्त्री 2' की शूटिंग मध्य प्रदेश के चंदेरी में जारी है, जहां पहला भाग भी फिल्माया गया था। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे हैं। पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में रेडिट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन में फिल्म के सीक्वल का संकेत दिया। आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान, एक फैन ने पूछा, 'स्त्री 2 के लिए कोई अपडेट।' इस पर पंकज ने लिखा, 'बालक, क्यों डरना चाहते हो?' जवाब के साथ एक जिफ भी था, जिसमें लिखा था 'रिस्क है'।
विज्ञापन
SSR Birthday: सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर बहन श्वेता ने साझा किया खास कोलाज, कैप्शन में लिखी दिल की बात
विज्ञापन