{"_id":"58bce89f4f1c1b5f01e7f0d8","slug":"stand-up-comedian-actor-kapil-sharma-pledges-to-donate-his-eyes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये कॉमेडियन-हीरो करेगा अपनी आंखें दान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये कॉमेडियन-हीरो करेगा अपनी आंखें दान
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Mon, 06 Mar 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
कॉमेडी के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने फैसला किया है कि वो अपनी आंखें दान करेंगे।
दरअसल हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' पर नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टीम को बुलाया था और उनसे बातचीत के दौरान कपिल इतना प्रभावित हुए कि अपनी आंखें दान करने का फैसला कर लिया।
एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कपिल शर्मा ने कहा,' हम अक्सर सोचते नहीं कि हमारी तरफ से की गईं छोटी-छोटी चीजें किसी को बहुत खुशी दे सकती हैं। उस टीम से बात करके मुझे लगा कि आंख दान का फैसला मुझे काफी पहले ही कर लेना चाहिए था। बस तभी मैंने फैसला कर लिया था कि मैं अपनी आंखें दान करुंगा। अगर कोई मेरी आंखों के जरिए ये दुनिया देख पाएगा तो मुझे बहुत खुशी होगी।'

कपिल शर्मा के अलावा ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी आंखें दान करने का फैसला कर चुके हैं।