फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SS Rajamouli and Prabhas appreciates the trailer of Gulmohar starring Sharmila Tagore and Manoj Bajpayee

Gulmohar: राजामौली और प्रभास को पसंद आई मनोज बाजपेयी-शर्मिला टैगोर की 'गुलमोहर', वीडियो शेयर कर की तारीफ

Fri, 03 Mar 2023 11:04 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 03 Mar 2023 11:04 AM IST
सार

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' रिलीज हो गई है। फिल्म की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड समेत साउथ के कई सितारों ने शिरकत की थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

विज्ञापन
SS Rajamouli and Prabhas appreciates the trailer of Gulmohar starring Sharmila Tagore and Manoj Bajpayee
गुलमोहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई से लेकर दिल्ली और दुनिया के हर कोने में गुलमोहर की खुशबू महसूस हो रही है, और चारो तरफ इस फिल्म की ही चर्चा है। अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म 'गुलमोहर' को लेकर चर्चा में हैं और उनकी इस फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है। बता दें की यह फैमिली ड्रामा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। वहीं मुंबई में मंगलवार को फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली और प्रभास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो शेयर कर फिल्म की खूब तारीफ की है।

विज्ञापन

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली इन दिनों ऑस्कर अवॉर्ड समारोह को लेकर बिजी हैं, जो 12 मार्च को अमेरिका में होने वाले हैं। लेकिन इतनी मसरूफियत के बावजूद राजामौली ने गुलमोहर की टीम के लिए शुभकामना संदेश भेजा है, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लीजेंड डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके, फिल्म के ट्रेलर की खूब तारीफ की हैं और शर्मिला टैगोर के कमबैक साथ ही मनोज बाजपेयी की दमदार अदाकारी की तारीफ की हैं। तो वहीं प्रभास ने फिल्म की पूरी कास्ट को बधाई दी हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

SS Rajamouli and Prabhas appreciates the trailer of Gulmohar starring Sharmila Tagore and Manoj Bajpayee
गुलमोहर - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने इस फिल्म की तारीफ में पोस्ट शेयर किया है। फिल्म गुलमोहर,पारिवारिक रिश्तों और उनके बीच के असमंजस और तालमेल की गहराई को दिखाती है। ये ऐसी फिल्म हैं जो आज के एकल परिवार को भी सामूहिक कुटुंब और उनके बीच की मजबूत भावनाओं और उतार-चढ़ाव के कहानी बयां करेगी जो इस जमाने मे कहीं गुम सी हो गयी हैं। 

विज्ञापन

बता दें की फिल्म 'गुलमोहर' से 12 सालों के बाद मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर फिल्मों में वापसी कर रही हैं। सुपरस्टार मनोज बाजपेयी भी इस फिल्म में लंबे ब्रेक के बाद नजर आएंगे, फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म के प्रमुख कलाकारों में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अमोल पालेकर, सिमरन, सूरज शर्मा, कावेरी सेठ और उत्सव झा भी शामिल हैं। मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वह वेब सीरीज 'फैमली मैन' के तीसरे पार्ट में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: पर्दे पर इन हीरो की खलनायकी देख लोग भूले गुजरे जमाने के विलेन, नेगेटिव रोल से खूब बटोरीं सुर्खियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed