Squid Game: स्क्विड गेम को लेकर सोहम शाह के आरोपों पर नेटफ्लिक्स का पलटवार, कंटेंट चोरी के दावे को किया खारिज
नेटफ्लिक्स और हिट दक्षिण कोरियाई सीरीज 'स्क्विड गेम' कानूनी पचड़े में फंस गई है। सोहम शाह ने इस पर कंटेंट चोरी का आरोप लगाया। इसी को लेकर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है।
विस्तार
नेटफ्लिक्स और हिट दक्षिण कोरियाई सीरीज 'स्क्विड गेम' कानूनी पचड़े में फंस गई है। भारतीय फिल्म निर्माता सोहम शाह ने शो के लेखक और मंच पर कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म निर्माता सोहम शाह ने नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज 'स्क्विड गेम' पर उनकी 2009 की फिल्म 'लक' की नकल करने का आरोप लगाया है। इसी पर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है।
सोहम शाह का दावा
सोहम शाह की ओर से दायर किए गए मुकदमे में दावा किया गया है कि 'स्क्विड गेम' की कहानी 'लक' को बारीकी से दर्शाती है। 'लक' की बात करें तो, इमरान खान, संजय दत्त और श्रुति हासन अभिनीत यह फिल्म कर्ज में डूबे लोगों के एक समूह के बारे में है, जो बड़ी रकम जीतने के मौके के लिए प्रतिस्पर्धी खेलों की एक सीरीज में शामिल हो जाते हैं। जाहिर तौर पर 2021 की सीरीज 'स्क्विड गेम', सोहम शाह की फिल्म के साथ उल्लेखनीय समानताएं साझा करती है।
Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म 'दलपति 69' का पहला पोस्टर जारी, निर्माताओं ने रिलीज की तारीख से उठाया पर्दा
नेटफ्लिक्स ने दावे को बताया बेबुनियाद
नेटफ्लिक्स की ओर से अब हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक बयान में दावे का खंडन करते हुए आरोप का जवाब दिया गया है। नेटफ्लिक्स के एक प्रवक्ता ने कहा, 'इस दावे में कोई दम नहीं है. स्क्विड गेम ह्वांग डोंग ह्युक द्वारा बनाया और लिखा गया था और हम इस मामले का सख्ती से बचाव करने का इरादा रखते हैं।'
Devara: जूनियर एनटीआर ने किया संदीप रेड्डी वांगा को ट्रोल, 'देवरा' के सवाल पर 'एनिमल' को लेकर किया पलटवार
जल्द होगा‘स्क्विड गेम 2’ का प्रीमियर
‘स्क्विड गेम’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज साबित हुई है। इसने स्ट्रीमिंग के शुरुआती चार हफ्तों में 1.65 बिलियन व्यूज हासिल किए थे। अपार सफलता को देखते हुए निर्माता अब इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। सीजन 2 का प्रीमियर 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।