फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Spiderman brand new day 17 box office collection

Spider Man Box Office: 15 अगस्त को फिर बढ़ी ‘स्पाइडर मैन’ की कमाई, जानें 17वें दिन कितना किया कारोबार

Sat, 15 Aug 2026 04:57 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Aug 2026 04:57 PM IST
सार

Spiderman Brand New Day Box Office Collection: ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ की तीसरे हफ्ते की कमाई में भारी गिरावट आई है। हालांकि, इसका कारण इस हफ्ते रिलीज हुई दो नई हिंदी फिल्में भी हो सकती हैं। जानिए 'ब्रांड न्यू डे' का अब तक का रिपोर्ट कार्ड….

विज्ञापन
Spiderman brand new day 17 box office collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजला

विस्तार

‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। पहले वीकेंड धुआंधार कलेक्शन और दूसरे वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने के दौरान इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े, पर अब इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जाने लगी है।

विज्ञापन

हालांकि, 18वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल आया। इसकी वजह 15 अगस्त की छुट्टी भी है। जानें फिल्म ने 18वें दिन कितना कारोबार किया? 

पहले हफ्ते ‘स्पाइडर मैन ने कितना कमाया? 
30 जुलाई 2026 को भारत में रिलीज हुई ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने ओपनिंग डे पर 60 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म ने पहले हफ्ते 334.75 करोड़ का कारोबार किया। 

विज्ञापन
  • 60.60 करोड़ रुपए की ओपनिंग फिल्म को मिली। 
  • 49.35 करोड़ रुपए फिल्म ने दूसरे दिन कमाए। 
  • 70.35 करोड़ रुपए का कारोबार इसने तीसरे दिन किया। 
  • 77.75 करोड़ रुपए चौथे दिन कमाए। 
  • 23.80 करोड़ रुपए पांचवे दिन फिल्म का कलेक्शन घटकर हुआ।  
  • 21.75 करोड़ और 17 करोड़ रुपए फिल्म ने छंठे और सातवें दिन कमाए।

Spiderman brand new day 17 box office collection
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X

दूसरे हफ्ते में गिरी कमाई
टॉम हॉलैंड की इस फिल्म की कमाई दूसरे हफ्ते में कुछ हद तक गिरने लगी। फिर भी इसने दूसरे हफ्ते में कुल 108.65 करोड़ का कलेक्शन किया, जो पहले हफ्ते के मुकाबले आधा भी नहीं।

  • दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 15 करोड़ रुपए कमाए। 
  • दूसरे शनिवार को यह आंकड़ा दोगुना हुआ और 30 करोड़ तक पहुंचा। 
  • दूसरे रविवार को भी कमाई बढकर 34.70 करोड़ रही। 
  • दूसरे सोमवार को वर्किंग डे लगते ही इसकी कमाई बुरी तरह गिरी। फिल्म ने मात्र 7.60 करोड़ रुपए कमाए।
  • दूसरे मंगलवार को इसने 8.50 करोड़ का कारोबार किया।
  • दूसरे बुधवार 6.45 करोड़ रुपए कमाये। 
  • दूसरे गुरुवार को इसने 5.40 करोड़ रुपए का बिजनसे किया।
विज्ञापन

Spiderman brand new day 17 box office collection
‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ प्रीमियर के बाद फैंस ने दिए रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

15 अगस्त के दिन कितना कमाया?
इस हफ्ते यानी तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.90 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं 15 अगस्त यानी अपने तीसरे शनिवार को इसके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली। फिल्म ने 15 अगस्त के मौके का फायदा उठाते हुए 5.20 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 452.50 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed