Rana Daggubati: दिल थाम के बैठिए 'हिरण्यकश्यप' बनकर लौट रहे हैं भल्लालदेव, पर्दे पर दिखेगा सबसे बड़ा महासंहार
राणा दग्गुबाती अपने करियर में कई यादगार किरदार निभा चुके हैं जिनमें से एक रहा है भल्लालदेव का। तो वहीं अब वह अपने फैंस के लिए एक नई फिल्म ले कर आ रहे हैं।
विस्तार
राणा दग्गुबाती अपने करियर में कई यादगार किरदार निभा चुके हैं जिनमें से एक रहा है भल्लालदेव का। तो वहीं अब वह अपने फैंस के लिए एक नई फिल्म ले कर आ रहे हैं। जी हां, उन्होंने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट भी कर दी है जिसका टाइटल है हिरण्यकश्यप। इस फिल्म में वो लीड रोल निभाने वाले हैं जिसमें उनके लुक की पहली झलक भी दिखा दी गई है जिसे देख आप भी दिल थाम लेंगे।
हिरण्यकश्यप के किरदार के लिए राणा कितने तैयार हैं और कितने परफेक्ट है उसकी झलक इस लुक में ही साफ दिख रही है। बेहद ही खौफनाक, बेहद ही डरावना जिसे देख इस किरदार की ताकत का अहसास बखूबी होता है।
जानिए कौन था हिरण्यकश्यप?
हिरण्यकश्यप कौन था यह बताने की शायद जरुरत नहीं है। लेकिन हां, अगर आप जानते नहीं है या भूल गए है तो बता दें कि हिरण्यकश्यप एक ऐसा राक्षस जिसने खुद को सबसे ऊपर माना और इसके खातिर बेटे की बलि देने से भी वो नहीं हिचका। उसके अत्याचारों की कहानी पौराणिक कथाओं में खूब सुनने को मिलती है। अब उसी राक्षस के किरदार को पर्दे पर उकेरेंगे राणा दग्गुबाती।
राणा सालों से साउथ में काम कर रहे हैं और वहां सुपरस्टार हैं। यूं तो वह पहले भी काफी फेमस थे लेकिन बाहुबली ने उनकी किस्मत पलटने का काम किया। एसएस राजामौली की फिल्म में राणा ने सेकेंड लीड निभाया और अपने नेगेटिव लेकिन आइकॉनिक किरदार से हर किसी के दिल में बस गए। इसके बाद ही राणा ने बॉलीवुड डेब्यू भी किया और वो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: प्रोजेक्ट के में प्रभास के लुक पर उठे सवाल और अभिनेता राजशेखर को एक साल की सजा, पढ़ें फिल्मी खबरें