KGF 2: यश की फिल्म का कमाल, यूजर्स को लुभाने इस कंपनी ने बांटे 'केजीएफ 2' के फ्री टिकट; आप भी कर सकते हैं अप्लाई
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो यह बहुत सी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपर स्टार यश की हाली ही में रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने सिनेमा की दुनिया में ऐसा बज बनाया है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म कई कारणों से सुर्खियों में बनी हुई है , चाहे वह इसकी धांसू कहानी हो या जबरदस्त स्टार कास्ट। दर्शकों को इसकी हर छोटी से छोटी चीज बेहद पसंद आ रही है। लेकिन अब लोग इस फिल्म को मिल रही सफलता को देखते हुए, इससे फायदा लेने की पूरी कोशिशे कर रहे हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' की लोकप्रियता को भुनाने के लिए जिस तरह लोग फ्री टिकट बांट रहे थे, उसी तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली 'केजीएफ चैप्टर 2' का लाभ उठाने के लिए लोग अनोखा तरीका लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कि लोगों ने सुपर स्टार यश की फिल्म से लाभ उठाने का क्या तरीका इजाद किया है।
कंपनी ने फ्री में बांटे टिकट
प्रशांतनील द्वारा निर्देशित इस फिल्म की पॉपुलेरिटी इतनी बढ़ गई है कि, अब साउथ की एक एप कंपनी 'मेमेचैट प्राइवेट लिमिटेड' ने इसके फ्री टिकट बांटने शुरू कर दिए हैं। अपनी कंपनी में काम करने वालों और अपने यूजर्स के लिए इस कंपनी ने 'केजीएफ 2' के प्री टिकट देने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद से ही इसका लेटहेड सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। कंपनी के लेटरहेड में लिखा है कि,"टॉपिक- केजीएफ 2: मुफ्त मूवी टिकट, जिसे भी टिकट की चिंता है, हम मेमचैट प्राइवेट लिमिटेड के सभी कर्मचारियों और यूजर्स को इसके मुफ्त टिकट देंगे। इससे संबंधित सारी जानकारी एप पर ही उपलब्ध करा दी जाएगी।"
यह कोई पहली बार नहीं है कि, फिल्म की सफलता को देखते हुए किसी कंपनी ने इस तरह का खास ऑफर निकाला है। इससे पहले भी कई कंपनियों ने 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए भी ऐसा ही किया था। 'केजीएफ 2' की रिलीज के दिन भी कई कंपनियों ने छुट्टी घोषित की थी। वाकई बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो यह बहुत सी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी।
फिल्म कर रही ताबड़तोड़ कमाई
इस पैन इंडिया फिल्म में साउथ के कलाकारों के साथ-साथ ही हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारे भी शामिल हैं। पैन इंडिया स्टार कास्ट से भी फिल्म को खासा फायदा मिल रहा है। पांच भाषाओं में रिलीज की गई इस फिल्म में यश, संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। 'केजीएफ चैप्टर 2' के कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म का कुल कलेक्शन (ग्रॉस) करीब 450 करोड़ रुपये के ऊपर है। फिल्म की चौथे दिन की कमाई में सबसे ज्यादा हिस्सा फिल्म के हिंदी संस्करण की कमाई का रहा है।