फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South Actress Keerthy Suresh Confirmed Her Wedding With Boyfriend Antony Thattil In Goa Next Month

Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश पहुंची मंदिर, शादी की घोषणा की, बोली-गोवा में मेरी शादी होने वाली है

Fri, 29 Nov 2024 05:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 29 Nov 2024 05:30 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने दो दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी के संकेत दिए हैं। अब उन्होंने शादी की आधिकारिक पुष्टि की है।

विज्ञापन
South Actress Keerthy Suresh Confirmed Her Wedding With Boyfriend Antony Thattil In Goa Next Month
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम @keerthysureshofficial

विस्तार

कीर्ति सुरेश की शादी होने वाली है यह चर्चा लंबे समय से चल रही थी। दो दिन पहले भी उन्होंने अपनी शादी होने के संकेत दिए थे। अब उन्होंने खुद ही मीडिया को बताया है कि वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। 

विज्ञापन

कीर्ति माता-पिता संग मंदिर पहुंची
आज ही वह अपने माता पिता के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थिति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। जब वह मंदिर के बाहर आई तो उन्होंने मीडिया को बताया कि वह अपनी अगली फिल्म की सफलता के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने आई साथ ही अगले महीने उनकी गोवा में शादी है। इस तरह से कीर्ति सुरेश ने अब अपनी होने वाली शादी की बात को कंफर्म कर दिया है। वह जल्द ही दुल्हन के रूप में अपने फैंस को नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटनी थाटिल से होगी शादी 
कीर्ति सुरेश अपनी बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से शादी करने वाली हैं। इनकी शादी गोवा में अगले महीने की 11 और 12 तारीख को होगी। दो दिन पहले भी उन्होंने अपनी और एंटनी की एक पुरानी तस्वीर साझा की थी और उस पर लिखा था, ‘15 साल और सफर जारी है।’ इसके बाद कई साउथ के कलाकारों ने कीर्ति सुरेश को बधाई दी। बता दें कि कीर्ति और सुरेश एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और रिलेशनशिप में रहे हैं। बस उन्होंने कभी इस बात को लोगों के सामने जाहिर नहीं होने दिया। अब यह दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

वरुण के साथ आ रही है अगली फिल्म 
कीर्ति सुरेश और वरुण धवन की एक फिल्म बेबी जॉन अगले महीने ही रिलीज होगी। इस फिल्म में वह वरुण की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। हाल ही में इसी फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ जिसमें वरुण और कीर्ति कमाल का डांस करते हुए नजर आए। इस गाने की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हुई। समांथा रूथ ने भी कीर्ति के डांस की काफी तारीफ की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed