फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Soonu Sood helps neha dhupia who was facing flight late issue said he is the reliable men

Neha Dhupiya: मुश्किल में फंसी नेहा तो मदद के लिए सोनू ने बढ़ाया हाथ, एक्ट्रेस ने कहा- 'सबसे रिलाएबल हेल्पलाइन'

Fri, 30 Jun 2023 05:15 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 30 Jun 2023 05:15 PM IST
सार

सोनू सूद अब भारतीयों के लिए एक 'मसीहा' बन गए हैं, जो सिर्फ आम जनता की नहीं, बल्कि सितारों की मदद करने से भी पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में, सोनू सूद ने अपनी फ्रेंड और एक्ट्रेस नेहा धूपिया की मदद की।

विज्ञापन
Soonu Sood helps neha dhupia who was facing flight late issue said he is the reliable men
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया को अपने परिवार के साथ ट्रेवलिंग कर रही थीं लेकिन फ्लाइट में हो रही देरी से वह परेशान हो गईं और उन्होंने इंडिगो से मदद की गुहार लगाई। इंडिगो और सोनू सूद ने मिलकर नेहा धूपिया की प्रॉब्लम्स को सॉल्व किया। नेहा ने सोनू सूद की तारीफ में एक ट्वीट किया है।

विज्ञापन


दरअसल, हुआ यूं कि नेहा धूपिया को फ्लाइट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। वह अपनी फैमिली, बच्चों गुरिक और मेहर के साथ ट्रेवल कर रही थीं, लेकिन उन्हें फ्लाट्स में बहुत देरी हो रही थी। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मदद मांगी।
विज्ञापन


नेहा धूपिया ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर सोनू सूद का शुक्रिया किया। उन्होंने सोनू सूद और इंडिगो को टैग करते हुए लिखा, "हम अपने परिवार और दो छोटे बच्चों के साथ उड़ान भर रहे हैं। इंडिगो से लगातार फ्लाइट में देरी की सूचना मिल रही। मौसम को देखते हुए मैं हवाईअड्डे पर एक भीड़-भाड़ वाले दिन की कल्पना कर सकती हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि, सोनू सूद और नेहा धूपिया ने एक साथ कई फिल्में की हैं। उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म 'शीशा' में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों 'सिंह इज किंग' (2008) और 'मैक्सिमम' (2012) में भी साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखे थे।

यह भी पढ़ें:  'आलिया को सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री कहना गलत', बेटी के अभिनय कौशल पर पिता महेश भट्ट ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed