फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sony SAB launches Ziddi Dil – Maane Na Sony Sab show Special Action Force enthusiasm of youth will be seen in stories

टीवी: इस ‘स्पेशल एक्शन फोर्स’ की कहानियों में दिखेगा युवाओं का जोश, समझिए किसकी किसके साथ बनी जोड़ी

Sat, 21 Aug 2021 05:44 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 21 Aug 2021 05:44 PM IST
सार

शो में स्पेशल एजेंट करण शेरगिल (शालीन मल्होत्रा), एक पूरी तरह से समर्पित देशभक्त है और अनुशासन को पसंद करता है। वह एक बार जो ठान लेता है, वही करता है और किसी दूसरे के दर्द के लिए उसके मन में कोई सहानुभूति नहीं है।

विज्ञापन
Sony SAB launches Ziddi Dil – Maane Na Sony Sab show Special Action Force enthusiasm of youth will be seen in stories
ज़िद्दी दिल-माने ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

सोनी सब एक नया शो लेकर आया है, जिसका नाम है- 'जिद्दी दिल माने ना।' पराक्रम स्पेशल एक्शन फोर्स बेस कैम्प नामक एक काल्पनिक कमांडो कैंप की पृष्ठभूमि पर आधारित इश कहानी में जिंदगी के सकारात्मक नजरिये को एक नए अंदाज से दिखाने की कोशिश की जाएगी। शालीन मल्होत्रा, कावेरी प्रियम, कुणाल करण कपूर, दिलजोत छाबड़ा, आदित्य देशमुख और सिम्पल कौल जैसे कलाकार इसकी कहानी के अलग अलग किरदार निभा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शो में स्पेशल एजेंट करण शेरगिल (शालीन मल्होत्रा), एक पूरी तरह से समर्पित देशभक्त है और अनुशासन को पसंद करता है। वह एक बार जो ठान लेता है, वही करता है और किसी दूसरे के दर्द के लिए उसके मन में कोई सहानुभूति नहीं है। उसकी जोड़ी डॉ मोनामी (कावेरी प्रियम) के साथ बनाई गई है, जो एक जोशीली महिला है।

विज्ञापन


वहीं एक ओर स्पेशल एजेंट संजना (दिलजोत छाबड़ा) देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत कर रही है जबकि उसका पार्टनर सिड गंजू (कुणाल करण सिंह) एक अमीर, बिगड़ैल और लापरवाह लड़का है। जिंदगी और अपनी ड्यूटी दोनों को ही लेकर उसका एटीट्यूड बेफिक्री वाला है।

विज्ञापन

Sony SAB launches Ziddi Dil – Maane Na Sony Sab show Special Action Force enthusiasm of youth will be seen in stories
ज़िद्दी दिल-माने ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस शो में एक दिलचस्प जोड़ी और है और वह है स्पेशल एजेंट फैज़ी (आदित्य देशमुख) एवं नर्स कोयल (सिम्पल कौल) की जोड़ी। फैज़ी एक दिलफेंक आशिक है, जो एक रोमियो की तरह जिंदगी जीता है और हर किसी से फ्लर्ट करता फिरता है, लेकिन कमिटमेंट से कोसों दूर है। वहीं, कोयल एक आत्मनिर्भर, शांत रहने वाली महिला है, जिसके पास प्यार के लिए समय नहीं है। 'ज़िद्दी दिल माने ना' का निर्माण सनशाइन प्रोडक्शन्स ने किया है। शो में विजय कश्यप, गुलफाम हुसैन जैसे कई बेहतरीन कलाकार प्रमुख किरदारों को निभा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed