फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu sood share video of making braids of his niece for school fans are showering love

वीडियो: सोनू सूद ने बनाई भांजी की डिजाइनर चोटी, बोले- जिसको बनवानी हो मेरे पास आए

Sat, 20 Nov 2021 01:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 20 Nov 2021 01:45 PM IST
सार

स वीडियो को साझा करते हुए सोनू सूद ने लिखा कि यह छोटी छोटी बातें कितनी खुशियां देती हैं। यह छोटी खुशियां ही असली खजाना है।

विज्ञापन
Sonu sood share video of making braids of his niece for school fans are showering love
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनू सूद गरीबों के मसीहा तो हैं ही साथ ही वह फैमिली मैन भी है। जब सोनू अनजान लोगों के लिए इतना कुछ कर सकते हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह अपने परिवार के सदस्यों को कितना प्यार करते होंगे। सोनू इसकी झलक तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस को भी दिखाते रहते हैं।सोनू ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें वह अपनी भांजी नायरु को स्कूल के लिए तैयार करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


भांजी के बाल बनाते नजर आए सोनू सूद

इस वीडियो में वह नायरु के बाल की चोटी बनाते दिख रहे हैं साथ ही वह बात भी कर रहे हैं। सोनू सूद ने कहा कि, 'एक समय ऐसा था जब मां हमें तैयार करती थी स्कूल जाने के लिए अब मैं नायरु को कर रहा हूं। नायरु मैं तेरी इतनी जबरदस्त चोटी बनाई है कि तेरी टीचर बोलेगी क्या डिजाइनर चोटी बनाई है। इसके बाद वह नायरु से पूछते हैं कि तुम स्कूल में क्या बोलोगी? तो बच्ची कहती है मैं बोलूंगी मामू ने चोटी बनाई है, लेकिन अच्छी नहीं बनी तो मैम मारेंगी'।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonu sood share video of making braids of his niece for school fans are showering love
सोनू सूद - फोटो : Instagram
इसके बाद सोनू कहते हैं, 'क्यों मारेंगी, उनको बोलना सोनू अंकल ने बनाई है। आगे उन्होंने कहा- इतनी परफेक्ट चोटी कोई नहीं बना पाता। अगर किसी को बनवानी हो तो मेरे पास आ सकते हो बनवाने के लिए'। इस वीडियो को साझा करते हुए सोनू सूद ने लिखा कि, 'यह छोटी छोटी बातें कितनी खुशियां देती हैं। यह छोटी खुशियां ही असली खजाना है'।

Sonu sood share video of making braids of his niece for school fans are showering love
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद जमीन से जुड़े हुए अभिनेता हैं और उनकी तस्वीरों में यह बात दिखती है। कभी ट्रैक्टर चलाते हुए तो कभी गोबर को कंडे के पास बैठकर भी वह आराम से तस्वीरें खिंचवा लेते हैं। वह फिटनेस फ्रीक भी हैं तो इसलिए उनकी जिम की तस्वीरें भी काफी वायरल होती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed