फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood Reacts on Huma Qureshi Wanting Him to be the Next PM

जवाब: हुमा कुरैशी के पीएम बना देने वाले बयान पर सोनू सूद की प्रतिक्रिया, बोले - मैं नहीं बन सकता क्योंकि...

Sat, 05 Jun 2021 07:13 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 05 Jun 2021 07:13 PM IST
सार

हाल ही में हुमा कुरैशी ने सोनू सूद को भारत का अगला प्रधानमंत्री बना देने की इच्छा जाहिर की थी। हुमा के इस बयान पर अब सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह हुमा के विचार से बात सहमत नहीं हैं और इस जिम्मेदारी के लिए उनके पास कोई अनुभव नहीं है।

विज्ञापन
Sonu Sood Reacts on Huma Qureshi Wanting Him to be the Next PM
सोनू सूद, हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

विस्तार

कोरोनावायरस की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिला है। ऐसे में सोनू सूद एक मसीहा बनकर लोगों की हर मुमकिन मदद कर रहे हैं। कई बार सोशल मीडिया पर फैंस उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल कर चुके हैं। जिसके जवाब में सोनू सूद ने राजनीति में आने से साफ इंकार कर दिया था। बीते दिनों राखी सावंत ने उन्हें पीएम बनने की बात कही थी जिसपर उन्होंने साफ मना कर दिया था। हाल ही में हुमा कुरैशी ने भी सोनू सूद को पीएम बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। दरअसल, जब एक इंटरव्यू के दौरान हुमा से पूछा गया कि बॉलीवुड में ऐसा कौन सा अभिनेता है, जो अच्छा राजनेता हो सकता है। तो एक्ट्रेस ने बिना सोचे सोनू सूद का नाम ले लिया। अब इसपर सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


क्या कहना है सोनू सूद का ?
एक इंटरव्यू में सोनू ने कहा कि 'यदि हुमा को ऐसा लगता है तो यह शायद थोड़ा ज्यादा हो गया है। यदि उन्हें लगता है कि मैं इस सम्मान के लायक हूं तो मुझे उससे पहले कुछ अच्छा करना होगा। हालांकि मैं हुमा की बात से सहमत नहीं हूं क्योंकि हमारे पास काफी काबिल प्रधानमंत्री हैं।'

विज्ञापन

Sonu Sood Reacts on Huma Qureshi Wanting Him to be the Next PM
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू कहते हैं, 'मुझे लगता है कि ऐसी जिम्मेदारी उठाने के लिए मेरी उम्र काफी कम है। हां, मुझे पता है कि राजीव गांधी जी केवल 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बन गए थे मगर वह बेहद अलग परिस्थितियां थी और वह एक बेहद सम्मानित राजनीतिक परिवार से संबंधित थे जबकि मेरे पास कोई अनुभव नहीं है।'

Sonu Sood Reacts on Huma Qureshi Wanting Him to be the Next PM
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करने को लेकर तो सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में वह एक और वजह से चर्चा में आए थे। दरअसल, उनकी तस्वीर मैग्जीन स्टार डस्ट के कवर पेज पर छपी थी, जिसे शेयर करते हुए अभिनेता ने कहा था कि एक समय था जब मैंने ऑडिशन के लिए अपनी फोटो भेजी थी और स्टार डस्ट ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। आज उन्होंने उन्हें कवर पेज पर जगह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed